एबी डिविलियर्स का दावा: राहुल द्रविड़ को जानबूझकर कोच पद से हटाया गया

News Saga Desk  

राजस्थान रॉयल्स के कोच पद से राहुल द्रविड़ के हटने के बाद साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि द्रविड़ ने भले ही नया रोल लेने से मना किया हो, लेकिन ऐसा लगता है कि उन्हें बाहर किया गया।

राहुल द्रविड़ को लेकर एबी डिविलियर्स का खुलासा

दरअसल, साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्स (AB de Villiers on Rahul Dravid) ने अपने यूट्यूब चैनल के लाइव सेशन के दौरान कहा,

“फुटबॉल लीग में भी ऐसा होता है। जब टीमें जीत नहीं पातीं तो कोच और मैनेजर पर दबाव बढ़ता है। फिर मालिक नए फैसले लेते हैं। मुझे यही लग रहा है कि द्रविड़ को हटाया गया है। शायद राजस्थान अगले सीज़न के लिए बदलाव करना चाहता है।”

उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान ने पिछली नीलामी में कई अच्छे खिलाड़ियों को छोड़ दिया, जैसे जोस बटलर। एक-दो खिलाड़ियों को रिलीज करना ठीक होता है, लेकिन उन्होंने बहुत सारे खिलाड़ियों को एक साथ जाने दिया।

राहुल द्रविड़ ने RR से अलग होने का लिया फैसला

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सोशल मीडिया पर जारी प्रेस रिलीज में कहा गया,

“हेड कोच राहुल द्रविड़ IPL 2026 से पहले फ्रेंचाइज़ी के साथ अपना कार्यकाल समाप्त करेंगे। Rahul Dravid कई सालों से राजस्थान रॉयल्स की जर्नी का अहम हिस्सा रहे हैं। उनकी लीडरशिप ने एक पूरी जनरेशन के खिलाड़ियों को प्रभावित किया है। स्क्वॉड में मजबूत वैल्यूज डाली हैं और फ्रेंचाइज़ी की कल्चर पर गहरी छाप छोड़ी है।”

बता दें कि राहुल द्रविड़ आईपीएल 2012 और 2013 में राजस्थान के कप्तान थे और बाद में मेंटर भी बने। आईपीएल 2025 से पहले वे फिर से कोच बने, लेकिन टीम ने 14 में से सिर्फ 4 मैच जीते और 9वें नंबर पर रही। इस दौरान कप्तान संजू सैमसन चोटिल होने के कारण सिर्फ 9 मैच ही खेल पाए। उनकी जगह रियान पराग ने कप्तानी की।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More