एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज दूसरी बार मां बनीं, बेटे को दिया जन्म

News saga Desk

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने अपने फैंस के साथ एक खास खुशखबरी शेयर की है। वह दूसरी बार मां बन गई हैं। 19 जून को इलियाना ने बेटे को जन्म दिया। अब करीब डेढ़ महीने बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर प्यारी-सी पोस्ट शेयर कर इस खुशखबरी का ऐलान किया है। इतना ही नहीं, इलियाना ने इस पोस्ट के जरिए अपने बेटे की पहली झलक भी दिखाई और उसके नाम का भी खुलासा किया, जिससे फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को बताया कि वह दूसरी बार मां बन गई हैं। उन्होंने अपने बेटे की पहली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “मेरा दिल खुशी से भर गया है…”। इलियाना ने साथ ही अपने बेटे के नाम का भी खुलासा किया, उन्होंने अपने नन्हे राजकुमार का नाम कोआनू राफे डोलन रखा है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया और फैन्स व सेलेब्रिटीज ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।

अक्टूबर में उन्होंने एक तस्वीर में प्रेग्नेंसी किट दिखाकर फैंस को हिंट दिया था कि वह दोबारा मां बनने वाली हैं। अब उनकी ताज़ा पोस्ट ने इन अटकलों को और मजबूत कर दिया है। 38 साल की इलियाना ने 2023 में अपने पहले बेटे को जन्म दिया था। उस वक्त उन्होंने बच्चे के पिता की पहचान उजागर नहीं की थी, जिससे यह चर्चा शुरू हो गई थी कि वह शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हुई थीं। हालांकि, बाद में इलियाना ने पति माइकल डोलन के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर सारी अफवाहों पर विराम लगा दिया। 2024 में दोनों ने शादी रचाई और अब कपल दूसरी बार पैरेंट्स बन चुका है।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More