आर्मी पब्लिक स्कूल रामगढ़ के आदित्य कुमार का नेशनल स्कूल गेम्स में चयन, झारखंड टीम से करेंगे बास्केटबॉल में प्रतिनिधित्व

News Saga Desk

आर्मी पब्लिक स्कूल, रामगढ़ कैंट के छात्र आदित्य कुमार ने जिले का नाम रोशन करते हुए 69वें नेशनल स्कूल गेम्स बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम में जगह बनाई है। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 2 से 6 जनवरी 2026 तक राजस्थान के बाड़मेर जिले में स्थित पी. एम. श्री एम.जी.जी.एस. स्कूल में आयोजित की जाएगी।

आदित्य का चयन झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में रांची में आयोजित राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। चयन के बाद वह 30 दिसंबर को झारखंड टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ कोडरमा से बाड़मेर के लिए रवाना हो चुके हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई

इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ब्रिगेडियर दिग्विजय सिंह (सेना मेडल) ने आदित्य को शुभकामनाएं देते हुए उनके अनुशासन, मेहनत और खेल भावना की सराहना की। वहीं विद्यालय के प्राचार्य पंकज कुमार जैन ने कहा कि आर्मी पब्लिक स्कूल, रामगढ़ कैंट में छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है।

विद्यालय के शिक्षकों ने भी आदित्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। आदित्य की इस सफलता से न सिर्फ आर्मी पब्लिक स्कूल, बल्कि पूरे रामगढ़ जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

March 26, 2026

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More