News Saga Desk
रांची जिले में पुलिस प्रशासन में एक बार फिर फेरबदल किया गया है। कोतवाली थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर आदिकांत महतो का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें पुलिस केंद्र, रांची में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय की ओर से सोमवार को जारी आदेश के अनुसार, इंस्पेक्टर आदिकांत महतो को अविलंब पुलिस केंद्र, रांची में अपनी नई पदस्थापना पर योगदान सुनिश्चित करना होगा। इस प्रशासनिक निर्णय को जिले में चल रहे नियमित तबादला प्रक्रिया का हिस्सा बताया जा रहा है।
No Comment! Be the first one.