जीएसटी दर कटौती के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा ने वाहनों की कीमत 1.56 लाख रुपये तक घटाई, नई दरें लागू

News Saga Desk

नई दिल्‍ली। वस्‍तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दर में कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एमएंडएम) ने अपने यात्री वाहनों की कीमत 1.56 लाख रुपये तक घटा दी है। संशोधित कीमतें शनिवार को तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि उसने अपने यात्री वाहनों की कीमतों में 1.56 लाख रुपये तक की कटौती की है। ये कटौती जीएसटी दरों में बदलाव की घोषणा के बाद तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। कंपनी ने कहा कि सभी लागू आईसीई पोर्टफोलियो के लिए संशोधित कीमतें 6 सितंबर, 2025 से प्रभावी हो जाएगी और इसे डीलरशिप और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पारदर्शी रूप से अपडेट की जाएंगी।

कंपनी ने बताया कि बोलेरो/नियो रेंज की कीमत में 1.27 लाख रुपये, एक्सयूवी3एक्सओ (पेट्रोल) में 1.4 लाख रुपये, एक्सयूवी3एक्सओ (डीजल) में 1.56 लाख रुपये, थार 2डब्ल्यूडी (डीजल) में 1.35 लाख रुपये, थार 4डब्ल्यूडी (डीजल) में 1.01 लाख रुपये और स्कॉर्पियो क्लासिक की कीमत में 1.01 लाख रुपये की कटौती की गई है। बयान के मुताबिक इसी तरह स्कॉर्पियो-एन की कीमत में 1.45 लाख रुपये, थार रॉक्स की कीमत में 1.33 लाख रुपये और एक्सयूवी700 की कीमत में 1.43 लाख रुपये तक की कटौती की गई है।

इससे पहले टाटा मोटर्स और रेनॉल्ट इंडिया ने भी जीएसटी दरों को तर्कसंगत बनाने के चलते वाहनों की कीमतों में कटौती की घोषणा की। लेकिन, इन कंपनियों ने अपनी कीमत नवरात्रि के पहले दिन 22 सितंबर से लागू करने का ऐलान किया है। इस बीच मारुति सुजुकी के चेयरमैन भार्गव ने भी कीमतों में कटौती के संकेत दिए हैं।


उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

March 26, 2026

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More