“यूक्रेन के बाद अब पोलैंड पर रूसी हमला? ड्रोन एंट्री से NATO देशों में हड़कंप”

News Saga Desk  

मास्को। रूस और यूक्रेन के युद्ध में अब एक नया ट्विस्ट आ गया है। यूक्रेन की तरफ जा रहा रूसी ड्रोन अचानक NATO देश पोलैंड के हवाई क्षेत्र में घुस गया। इस घटना से पूरे यूरोप में खलबली मच गई। पोलैंड ने रूस के इस ड्रोन को हवा में ही मार गिराया। पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने खुद इस घटना की पुष्टि की है। आज सुबह यूक्रेन ने पोलैंड के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि रूसी ड्रोन एयरस्पेस का उल्लंघन करते हुए पोलैंड के शहर जमोस्क की तरफ बढ़ रहा है।

जेलेंस्की ने किया दावा

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा-

रूस ईरानी ‘शहीद’ ड्रोन को पोलैंड में भेज रहा है। इसे महज एक हादसा नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि एक-दो नहीं बल्कि कम से कम 8 ड्रोन पोलैंड की तरफ गए हैं।

पोलैंड ने मार गिराया ड्रोन

पोलैंड की सेना ने भी इस बात की पुष्टि की है कि रूस ने यूक्रेन के पश्चिमी बॉर्डर पर हमले किए हैं, जो सीधा पोलैंड से लगता है। इस घटना के बाद पोलैंड की सेना भी अलर्ट पर है। सेना ने सभी लड़ाकू विमानों और एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिवेट कर दिया है।

पोलैंड की सेना के अनुसार,

पॉलिश (पोलैंड) एयरक्राफ्ट आसमान में उड़ान भर रहे हैं। वहीं, एयर डिफेंस सिस्टम और रडारों को भी एक्टिव कर दिया गया है।

पोलैंड की राष्ट्रपति ने जताई थी युद्ध की आशंका

रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, पोलैंड ने अभी तक इस हमले से जुड़ी कोई औपचारिक जानकारी साझा नहीं की है। वहीं, बीते दिन पॉलिश राष्ट्रपति करोल नवरोकी ने भी चेतावनी जारी की थी कि रूस, पोलैंड पर हमला कर सकता है।

करोल नवरोकी के अनुसार,

राष्ट्रपति पुतिन के इरादे सही नहीं है, हम उनपर भरोसा नहीं कर सकते हैं। बेशक हम हमेशा शांति चाहते हैं, लेकिन हमें लग रहा है कि पुतिन अन्य देशों पर भी हमले की तैयारी कर रहे हैं।

पोलैंड NATO का सदस्य है। ऐसे में रूसी ड्रोन की एंट्री के बाद NATO भी एक्टिव हो गया है। NATO ने आपात बैठक बुलाई है, जिसमें इस मसले पर विस्तार से चर्चा हो सकती है।


Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More