ईरान के रिहायशी और शैक्षणिक इमारतों पर हवाई हमले, 13 लोगों की मौत

News Saga Desk

ईरान में युद्ध की तबाही हर दिन बढ़ती जा रही है, रविवार-सोमवार की रात ईरान की राजधानी तेहरान के दक्षिण-पश्चिम में स्थित इस्लामशहर के पास एक रिहायशी इमारत पर हुए हवाई हमले में कम से कम 13 लोगों की जान चली गई। अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फार्स और नूर न्यूज ने यह जानकारी दी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि इस इमारत को क्यों निशाना बनाया गया।

अमेरिकी चेतावनी के बीच हमले

सোমवार सुबह हुए इन हमलों की जिम्मेदारी न तो अमेरिका ने और न ही इजरायल ने ली है। यह हमले ऐसे समय में हुए जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी थी कि होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना होगा। रविवार से सोमवार तक ईरान के स्थानीय मीडिया ने अहवाज, बंदर लेंगह, करज और शिराज में भी हमलों की जानकारी दी।

शरीफ प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पर हमला

सरकारी समाचार पत्र “ईरान” के अनुसार, बंदर लेंगह और कोंग में हुए हमलों में कम से कम छह लोग मारे गए और 17 अन्य घायल हुए। दक्षिण-पूर्वी तेहरान में एक अन्य हवाई हमले में एक घर को निशाना बनाया गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हुई। इस दौरान शरीफ प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पर भी हमला किया गया, हालांकि विश्वविद्यालय परिसर युद्ध के कारण खाली था और ऑनलाइन कक्षाएं चल रही थीं।

विश्वविद्यालय का सैन्य संबंध

शरीफ विश्वविद्यालय पर कई वर्षों से प्रतिबंध लगे हुए हैं क्योंकि इसका संबंध ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम और अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के सैन्य कार्यों से रहा है। सुरक्षा बल अपने ठिकानों पर हमलों के कारण वैकल्पिक स्थानों का उपयोग कर रहे हैं।

रात भर धमाके और घबराहट

रात भर हवाई हमलों और लड़ाकू विमानों की आवाजें सुनाई देती रहीं। दक्षिण तेहरान के शहर कोम के एक रिहायशी इलाके में भी हमले हुए, जिसमें कम से कम पांच लोग मारे गए। फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं है कि कोम में किस इमारत या स्थल को निशाना बनाया गया।

Read More News

रामगढ़ के भुरकुंडा में पुलिस-अपराधियों के बीच मुठभेड़, राहुल दुबे गिरोह का सदस्य शूटर सनी सिंह घायल

रामगढ़: जिले के भुरकुंडा क्षेत्र में सोमवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान...

रांची में 12 दिन से लापता नाबालिग की ह’त्या का खुलासा, प्रेम प्रसंग बना वजह, रिश्तेदार गिरफ्तार

रांची: रातू थाना क्षेत्र से पिछले 12 दिनों से लापता नाबालिग लड़की की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने...

Read More