सरकार ने अजय भादू को गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस का सीईओ नियुक्त किया

News Saga Desk

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अजय भादू को गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) का मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। जीईएम पोर्टल वस्तुओं और सेवाओं की ऑनलाइन सरकारी खरीद के लिए एक प्लेटफॉर्म है। भादू के पास नीति निर्माण और कार्यान्वयन में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को जारी एक बयान में बताया कि केंद्र सरकार ने वाणिज्य विभाग में अपर सचिव अजय भादू को 3 मार्च, 2025 से सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) का सीईओ नियुक्त किया है। वह वाणिज्य विभाग में अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों के अतिरिक्त यह भूमिका भी संभालेंगे।

मंत्रालय ने कहा कि सरकारी खरीद के लिए भारत के सबसे बड़े ई-मार्केटप्लेस जेईएम के सीईओ के रूप में उनकी नियुक्ति ऐसे महत्वपूर्ण समय पर हुई है, जब यह प्लेटफॉर्म टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) द्वारा संचालित अगली पीढ़ी के डिजिटल मार्केटप्लेस में परिवर्तित हो रहा है। गुजरात कैडर के 1999 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी अजय भादू को शहरी बुनियादी ढांचे के विकास सहित विविध क्षेत्रों में नीति निर्माण और कार्यान्वयन में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। भादू को अगस्त 2024 में विभाग में अतिरिक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था।

केंद्र सरकार के सभी केंद्रीय सरकारी मंत्रालयों और विभागों द्वारा वस्तुओं और सेवाओं की ऑनलाइन खरीद के लिए 9 अगस्त, 2016 को सरकारी ई-मार्केटप्‍लेस (जेईएम) पोर्टल को लॉन्च किया गया था। वर्तमान में जेईएम ने 4.58 लाख करोड़ रुपये का सकल व्यापारिक मूल्य (जीएमवी) दर्ज किया है, जो साल-दर-साल 28.65 फीसदी की वृद्धि को दर्शाता है।

उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले अजय भादू ने भारत के चुनाव आयोग में उप-चुनाव आयुक्त के रूप में भी कार्य किया है। उनके व्यापक करियर में भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के संयुक्त सचिव के रूप में कार्य किया है। उनके कार्यकाल में गुजरात मैरीटाइम बोर्ड के सीईओ, राजकोट और वडोदरा नगर निगमों के आयुक्त जैसी नेतृत्वकारी भूमिकाएं भी शामिल हैं। भादू के ने प्रतिष्ठित नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु से सिविल इंजीनियरिंग और बिजनेस लॉ में मास्टर डिग्री हासिल की है।


उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

March 26, 2026

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More