‘हैवान’ में दिखेगा अक्षय-सैफ का एक्शन अवतार, 17 साल बाद साथ नजर आएंगे सुपरहिट जोड़ी

News Saga Desk

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी को सालों बाद एक बार फिर से पर्दे पर देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। इस सुपरहिट जोड़ी ने तकरीबन 4 से 5 फिल्मों में साथ काम किया, जिसमें से अधिकतर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कामयाब रही। 

अक्षय कुमार और सैफ ने लास्ट साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘टशन’ में एक साथ काम किया था। फिल्म फ्लॉप हुई, लेकिन उनकी जोड़ी लोगों को पसंद आई। अब ये दोनों सुपरस्टार्स 17 साल बाद एक बार फिर से बिग स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। उनकी अगली फिल्म का टाइटल क्या होगा, इस पर से भी पर्दा उठ चुका है।

क्या है अक्षय-सैफ की अगली फिल्म का टाइटल?

ये तो हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि अक्षय कुमार और सैफ अली खान निर्देशक प्रियदर्शन की अगली फिल्म में साथ में काम कर रहे हैं, जोकि थ्रिलर से भरपूर होने वाली है। दोनों की जोड़ी को देखने के लिए बेसब्र फैन की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए अब मेकर्स ने फिल्म का टाइटल भी डिसाइड कर लिया है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के मुताबिक, सैफ-अक्षय की अगली फिल्म का टाइटल ‘हैवान’ है। 


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More