‘धुरंधर’ की रिकॉर्डतोड़ सफलता पर अक्षय खन्ना का रिएक्शन आया सामने

News Saga Desk

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा दिया है। साल 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल इस मूवी ने रिलीज के महज 14 दिनों में ऐसी कमाई की है कि कोई भी नई फिल्म इसके सामने टिक नहीं पाई। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ अक्षय खन्ना की दमदार अदाकारी की भी हर तरफ तारीफ हो रही है।

सोशल मीडिया पर अक्षय खन्ना के परफॉर्मेंस को लेकर जबरदस्त चर्चा है। उनके स्वैग और स्क्रीन प्रेजेंस वाले कई वीडियो क्लिप इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे हैं। फैंस लंबे समय से उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे थे, जिस पर अब फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने खुलासा किया है।

मुकेश छाबड़ा ने की अक्षय खन्ना की तारीफ

मिस मालिनी को दिए एक इंटरव्यू में मुकेश छाबड़ा ने अक्षय खन्ना की एक्टिंग स्टाइल की सराहना करते हुए कहा कि उनका अंदाज पूरी तरह अलग और मौलिक है। उन्होंने बताया कि अक्षय जो भी करते हैं, उसमें एक खास अपनापन होता है और वह इतनी सच्चाई के साथ अपने किरदार को निभाते हैं कि दर्शक उनसे जुड़ने पर मजबूर हो जाते हैं।

फिल्म की सफलता पर अक्षय खन्ना का रिएक्शन

मुकेश छाबड़ा ने यह भी बताया कि उन्होंने हाल ही में अक्षय खन्ना से फोन पर बात की थी। फिल्म की बंपर सक्सेस पर अक्षय का रिएक्शन बेहद सादा था। उन्होंने सिर्फ इतना कहा, “हां, मजा आया।”
मुकेश के मुताबिक, अक्षय अपने काम से बेहद प्यार करते हैं और सेट पर हमेशा अपने स्पेस में रहकर पूरी तैयारी के साथ सीन करते हैं। वही ईमानदारी और मेहनत उनके काम में जादू पैदा करती है।

14 दिन में 400 करोड़ के पार पहुंची कमाई

बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों की बात करें तो ‘धुरंधर’ ने महज 14 दिनों में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की कुल कमाई अब तक करीब 438.11 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। फिल्म की रफ्तार को देखते हुए आने वाले दिनों में इसके नए रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद की जा रही है।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More