अलास्का में दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान, हादसे में 10 लोगों की हुई मौत

News Saga Desk

नई दिल्ली। अमेरिका के अलास्का से एक विमान नोम शहर जा रहा था। फिर अचानक से वो विमान लापता हो गया, जिसके बाद खोजबीन शुरू की गई और अब विमान का मलबा समुद्री बर्फ पर मिला है। विमान समुद्री बर्फ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और इसमें सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई है।

मरने वालों में 9 यात्री थे शामिल

यूएस कोस्ट गार्ड के प्रवक्ता माइक सलेर्नो ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, बचाव दल लगातार लापता हुए विमान को हेलिकॉप्टर के जरिए खोज रहे थे, तभी खोजी दल को समुद्री बर्फ पर विमान का मलबा मिला। जब दो तैराकों को नीचे उतारा गया और जांच की गई तो पता चला विमान में सवार सभी 9 यात्रियों और साथ में पायलट की मौत हो चुकी है। अलास्का के पब्लिक सेफ्टी डिपार्टमेंट ने जानकारी देते हुए बताया कि, बेरिंग एयर का सिंगल-इंजन टर्बोप्रॉप प्लेन गुरुवार दोपहर के वक्त उनालक्लीट से 9 यात्रियों को लेकर रवाना हुआ था। अलास्का के सबसे पश्चिमी प्रमुख शहर के पास जा कर विमान से संपर्क टूट गया था। इसके बाद विमान को खोजने के लिए उसी क्षेत्र में बचाव दल द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा था। कुछ ही घंटों में विमान का मलबा ढूंढ लिया गया था।

जानकारी के मुताबिक, विमान ने अपनी अधिकतम यात्री क्षमता के साथ उड़ान भरी थी। साथ ही यह भी जानकारी आ रही है कि, जब विमान ने उड़ान भरी थी तो उस वक्त मौसम खराब था, हल्कि बर्फबारी हो रही थी और साथ ही कोहरा भी था। व्हाइट माउंटन के अग्निशमन प्रमुख जैक एडम्स के अनुसार, विमान नोम के तट से लेकर टॉपकोक के बीच रडार से गायब हो गया था।कोस्ट गार्ड लेफ्टिनेंट बेंजामिन मैकइंटायर-कोबल ने बताया कि, विमान से किसी भी तरह के संकट के संकेत नहीं मिले थे। उन्होंने बताया कि, विमानों में इमरजेंसी लोकेटिंग ट्रांसमीटर होता है और जब भी विमान समुद्री जल के संपर्क में आएगा, तो कोस्ट गार्ड को इसकी जानकारी मिल जाती है। लेकिन इस विमान से हमें ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली थी।


Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More