News Saga Desk
अगस्त्य नंदा की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही उत्साह बना हुआ है। 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म से अगस्त्य नंदा बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। ट्रेलर को मिल चुके सकारात्मक रिस्पॉन्स के बाद अब फिल्म को लेकर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने पहला रिव्यू साझा किया है।
अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक ब्लॉग में फिल्म ‘इक्कीस’ पर भावुक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि अपने नाती को बड़े पर्दे पर अभिनय करते देख उनके मन में कई यादें उमड़ पड़ीं। अगस्त्य के जन्म से लेकर उसके बड़े होने और अभिनेता बनने के फैसले तक की यात्रा को याद करते हुए बिग बी ने लिखा कि स्क्रीन पर उसे देखकर वे अपनी नजरें हटा ही नहीं पाए।
बिग बी ने अगस्त्य नंदा की परफॉर्मेंस की खुलकर तारीफ की। उन्होंने लिखा कि फिल्म में दिखाई गई मैच्योरिटी, अभिनय की सच्चाई और ईमानदारी किरदार को पूरी तरह जीवंत बना देती है। अगस्त्य ने फिल्म में 1971 के भारत-पाक युद्ध के नायक अरुण खेत्रपाल का किरदार निभाया है, जिन्होंने मात्र 21 वर्ष की उम्र में अद्भुत साहस का परिचय दिया था। अमिताभ बच्चन ने कहा कि इसमें कोई दिखावा नहीं है, हर शॉट में परफेक्शन नजर आता है।
अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा, “यह कोई दादाजी की भावना नहीं, बल्कि एक सख्त सिनेमा दर्शक की राय है।” उन्होंने फिल्म को उसके प्रेजेंटेशन, राइटिंग और डायरेक्शन के लिहाज से “एकदम परफेक्ट” बताया। बिग बी के अनुसार, फिल्म खत्म होने के बाद खुशी और गर्व के आंसू आ जाते हैं और शब्द नहीं बचते-बस एक गहरी खामोशी रह जाती है।
अमिताभ बच्चन के इस भावुक और दमदार रिव्यू के बाद फिल्म ‘इक्कीस’ को लेकर दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।
No Comment! Be the first one.