बिहार में एक इंच ज़मीन ने ले ली जान, भतीजे ने चाचा को मारी गोली

News Saga Desk

पटना। बिहार की राजधानी पटना के अथमलगोला थाना क्षेत्र के चंदा गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सिर्फ एक इंच ज़मीन के विवाद में एक भतीजे ने अपने चाचा को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम जितेंद्र यादव है।  मिली जानकारी के अनुसार जितेंद्र यादव विवादित जमीन पर घर निर्माण करवा रहे थे। तभी उनके भतीजे और अन्य रिश्तेदारों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। कहासुनी बढ़ी और गुस्से में आकर भतीजे ने गोली चला दी। मृतक के बेटे ने कहा कि पिताजी घर बना रहे थे, चचेरे भाई और चाचा कहते थे कि नहीं बनाने देंगे… और फिर गोली मार दी। 

गांव के लोगों ने बताया कि यह झगड़ा काफी समय से चल रहा था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि एक इंच ज़मीन की लड़ाई इस कदर खूनी रूप ले लेगी। स्थानीय निवासी संजय यादव ने इसे दुखद और हैरान कर देने वाला बताया। घटना की जानकारी मिलते ही अथमलगोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीपीओ (बाढ़-2) अभिषेक सिंह ने बताया कि घायल को बख्तियारपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। एसडीपीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि यह हमला सुनियोजित प्रतीत होता है, और इस मामले में शामिल बाकी लोगों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।


Read More News

UP पॉलिटिक्स: तेज प्रताप से वीडियो कॉल के बाद अखिलेश का सियासी झटका, बिहार में सपा का समर्थन तेजस्वी को

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ हुई वीडियो कॉल के बाद बिहार की राजनीति में नई पारी की...

‘गुंडा राज’ के पोस्टर से कांग्रेस का हमला: ADG के सामने फायरिंग और मुजफ्फरपुर रेप कांड को लेकर घेरा नीतीश सरकार को

पटना के अलग-अलग चौक चौराहे पर कांग्रेस की ओर से दो पोस्टर लगाए गए हैं, जिसके जरिए NDA सरकार पर हमला...

Read More