News Saga Desk
रांची। शुक्रवार दोपहर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान का टायर पंक्चर हो गया। यह विमान पटना जाने वाला था और इसमें लखनऊ के यात्री भी सवार थे। घटना के बाद उड़ान को रद्द कर दिया गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
मिली जानकारी के अनुसार, यह विमान दोपहर करीब 3:15 बजे कोलकाता से रांची पहुंचा था। विमान के लैंड होने के बाद जब उसकी नियमित जांच की गई तो उसके अगले पहिए में खराबी पाई गई। इसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को रांची में ही रोक दिया गया। उड़ान रद्द होने के बाद एयरलाइंस की ओर से पटना जाने वाले यात्रियों को टैक्सी से भेजा गया, जबकि लखनऊ के यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से दिल्ली रवाना किया गया। इंडिगो एयरलाइंस ने जानकारी दी है कि तकनीकी खराबी को ठीक करने के बाद विमान देर रात रांची से उड़ान भरेगा। घटना के कारण एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन एयरपोर्ट अधिकारियों और एयरलाइंस की टीम ने स्थिति को संभाल लिया।
No Comment! Be the first one.