और इस तरह से लोगों ने कर दी युवक की हत्या

News Saga News

रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र से युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की खबर सामने आरही है प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ये मामला प्रेम प्रसंग का है। शादी समारोह से लौटते समय कमलेश को मौत के घाट उतार दिया गया। कमलेश महतो खरसावां में अपनी बहन के यहां से शादी समारोह से लौट रहा था।

डगांव–आराहागा सड़क पर बेलबेडा घाटी के पास चार युवक सड़क किनारे खड़े मिले. बताया जा रहा है कि चारों युवकों ने जबरन मोटरसाइकिल रुकवायी और खुद को घर पहुंचाने की बात कही. इसके बाद कमलेश महतो को मोटरसाइकिल चलाने के लिए कहा गया. दो आरोपी मोटरसाइकिल पर उसके पीछे बैठ गए. जबकि दो अन्य ने गौर सिंह महतो को वहीं रोक कर बंधक बना लिया. सूत्रों के अनुसार मोटरसाइकिल से आगे ले जाकर अपराधियों ने आराहागा–चोकोबेडा बाहा झरना पुल के पास कमलेश महतो पर धारदार हथियार से हमला कर काटकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी.

हत्या के बाद दोनों आरोपी वापस लौटे और गौर सिंह महतो को छोड़ते हुए कहा कि “काम हो गया है” इसे छोड़ देते है और वहां से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने पर बुधवार सुबह तमाड़ पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और चोकोबेडा बाहा झरना पुल के पास से युवक का शव बरामद कर थाना ले आयी. मृतक की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन मौके से बरामद नहीं हुआ है. पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा जाएगा.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हत्या में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है. मृतक युवक किसी विद्यालय में गाड़ी चलाता था. उसका किसी युवती के साथ प्रेम प्रसंग था। हालांकि पुलिस मामले हत्या के वजह की पुष्टि नहीं की है और मामले की गभीरता से जांच हो रही है

Read More News

रांची में बनेगा 528 बेड का छात्रावास, ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट सहित 40 प्रस्तावों पर लगी मुहर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड सरकार ने कैबिनेट की बैठक में कुल 40 प्रस्तावों पर...

Read More