अंश-अंशिका की सकुशल बरामदगी, रांची में खुशी का माहौल, पुलिस की कार्रवाई जारी

News Saga Desk

रांची: राजधानी के चर्चित अंश-अंशिका लापता मामले में बच्चों की सकुशल बरामदगी के बाद पूरे इलाके में खुशी का माहौल देखने को मिला।

बच्चों के घर के बाहर सैकड़ों लोग जमा हो गए और राहत की सांस लेते हुए जश्न मनाने लगे। गाना-बजाना, ढोल और रंग-गुलाल के साथ लोग अपनी खुशी जाहिर कर रहे थे। लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे थे और बच्चों के सुरक्षित लौटने को बड़ी राहत बताया। कई लोगों की आंखों में खुशी के आंसू थे।

माहौल ऐसा था जैसे पूरा मोहल्ला इस खुशखबरी का हिस्सा बन गया हो। इस बीच लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर भी संतोष जताया। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले के खुलासे के लिए जांच जारी रखे हुए है।

Read More News

Read More