भगदड़ हादसे से दुखी हैं अनुष्का, पोस्ट शेयर कर जताया दुख

News Saga Desk

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2025 में पहली बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया। इस जीत के बाद पूरा बेंगलुरु शहर खुशी से झूम उठा। हालांकि, महज 24 घंटे में ही यह खुशी गम में बदल गई। चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 7-8 लोगों की मौत हो गई है और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस हादसे पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपना दुख जाहिर किया है।

अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर आईपीएल टीम आरसीबी के आधिकारिक बयान का एक पोस्ट शेयर कर अपना दुख जाहिर किया। इस पोस्ट के साथ अनुष्का ने दिल टूटने वाली इमोजी शेयर की। इस बयान में कहा गया, “टीम के पहुंचने के बाद बेंगलुरु में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में मीडिया रिपोर्ट सामने आने के बाद हम बहुत दुखी हैं। हम सभी की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च महत्व देते हैं। हम इस दुखद घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। जैसे ही हमें स्थिति के बारे में पता चला, हमने अपने कार्यक्रम में तत्काल बदलाव किए। हम स्थानीय प्रशासन के मार्गदर्शन और सलाह का भी पालन कर रहे हैं। हम सभी समर्थकों से अनुरोध करते हैं कि कृपया सुरक्षित रहें, “आरसीबी ने जारी एक बयान में कहा।

भगदड़ कैसे मची?

आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारी भीड़ जमा हो गई थी। स्टेडियम के बाहर भी काफी भीड़ थी। बताया जाता है कि बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिससे भगदड़ मच गई। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवारों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की हैं।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More