बिहार में नर्सिंग स्टाफ के 11,389 पदों पर होगी नियुक्ति, इच्छुक अभ्यर्थी ऐसे करें आवेदन

News Saga Desk

पटना। अगर आप स्टाफ नर्स बनने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, नीतीश सरकार ने बिहार नर्सिंग स्टाफ के 11389 पदों के लिए नियुक्ति निकाली है।  हालांकि आवेदन करने की तारीख को बढ़ाकर 13 जून कर दिया गया है। इससे पहले यह तिथि 7 जून 2025 तय की गई थी। इच्छुक उम्मीदवार BTSC की आधिकारिक वेबसाइट http://btsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए कौन हो सकते हैं योग्य ?

बिहार नर्सिंग स्टाफ के लिए उन छात्रों  को सुनहरा मौक है जो सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में करियर बनाना चाहते हैं। उम्मीदवार के पास बी.एससी नर्सिंग या जीएनएम डिप्लोमा की डिग्री होना अनिवार्य है। केवल वैसे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने मान्यता प्राप्त संस्थान से नर्सिंग की पढ़ाई की है।

उम्र सीमा क्या है?

बिहार नर्सिंग स्टाफ में आवेदन के लिए पुरुषों की न्यूनतम आयु सीमी 18 साल और अधिकतम 37 साल होनी चाहिए।महिलाओं को इसके लिए थोड़ी रियायत दी है। स्टाफ नर्स के पदों के लिए महिलाओं की अधिकतम उम्र 40 साल तय की गई है। इसके अलावे रिजर्वेशन कोटोको नियमानुसार छूट दी जाएगी।

आदेवन करने की फीस

जनरल/ओबीसी/ईडब्लूएस/बीसी – 600 रुपये

एससी/एसटी/पीएच/महिला -150

बता दें कि उम्मीदवारों का चयन मेरिट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट http://btsc.bihar.gov.in पर जारी नोटिफेकेशन देख सकते हैं।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More