झरिया मास्टर प्लान को केंद्र की मंजूरी, रिवाइज्ड स्टीमेट में खर्च होंगे 5940 करोड़ रुपये

News Saga Desk

धनबाद। केंद्रीय कैबिनेट ने आज झरिया मास्टर प्लान के रिवाइज स्टीमेट को मंजूरी दे दी। लगभग एक साल से झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार द्वारा मंजूरी के लिए रिवाइज स्टीमेट केंद्र सरकार को भेजे हुए था। आज केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने से अब झरिया के आग और भू-धसान वाले इलाके के लगभग एक लाख लोगों को राहत मिलेगी।

यहां मालूम हो कि झरिया के इलाकों में जमीन के नीचे कोयले में वर्षों से आग लगी हुई है। इस आग के कारण लगातार भू-धसान की घटनाएं होती रहती है। अक्सर जमीन की सतह पर आग की लपटें निकलने लगती है। इसकी रोकथाम और जान माल की होनेवाली क्षति को रोकने के लिए 2009 में केंद्र सरकार ने झरिया पुनर्वास योजना को मंजूरी दी थी। इस योजना पर लगभग 7100 करोड़ रुपए खर्च करने की मंजूरी मिली थी।  योजना के पूरा होने की अवधि 2021 में था। इस पुनर्वास योजना के कार्यान्वयन में हजारों लोगों को नया घर बना कर शिफ्ट किया गया। आग पर काबू पाने की भी कोशिश जारी रखी गयी। लेकिन 2021 में झरिया पुनर्वास योजना का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी अतिसंवेदशील इलाकों में रह रहे लोगों को पूरी तरह सुरक्षित स्थान पर नहीं शिफ्ट किया जा सका। अभी भी झरिया के इलाके में जमीन के नीचे आग लगी हुई है और जानमाल की क्षति की लगातार आशंका बनी रहती है। झरिया के इस प्रभावित इलाके में लगभग 81 अति संवेदनशील क्षेत्र हैं। इनमें लगभग 15000 परिवार रहते हैं। इनमें लगभग 1860 रैयती और शेष अवैध कब्जाधारी भी हैं।


Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More