बिहार को छह नए छोटे एयरपोर्ट की सौगात, नीतीश कैबिनेट ने 20 अहम प्रस्तावों को दी मंजूरी

News Saga Desk

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को बिहार कैबिनेट की बैठक आयोजित हुई, जिसमें कुल 20 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। यह बैठक राजधानी पटना स्थित पुराने सचिवालय भवन में हुई, जिसमें कैबिनेट के सभी मंत्री मौजूद थे। बैठक में कई अहम फैसलों पर सहमति बनी। सबसे महत्वपूर्ण निर्णयों में एक है मधुबनी, वीरपुर, मुंगेर, वाल्मीकिनगर, मुजफ्फरपुर और सहरसा में छोटे हवाईअड्डों के निर्माण को हरी झंडी देना। इन एयरपोर्ट्स को उड़ान योजना के तहत विकसित किया जाएगा। इसके लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI), नई दिल्ली और बिहार सरकार के बीच समझौता किया गया है।

प्रत्येक हवाईअड्डे के निर्माण पर लगभग 150 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस फैसले से राज्य के आंतरिक संपर्क और पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त, कैबिनेट ने दलहन और तिलहन की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर भी सहमति दी है। वहीं, पटना के प्रतिष्ठित होटल पाटलिपुत्र अशोक के स्थान पर अब एक फाइव स्टार होटल बनाने का निर्णय लिया गया है। यह निर्माण पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के तहत किया जाएगा, जिसके लिए एक निजी एजेंसी को काम सौंपा गया है।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More