चाय के जिद्दी दाग नहीं हो रहे साफ? आजमाएं ये 3 आसान ट्रिक्स, कपड़ा दिखेगा बिल्कुल नया

News Saga Desk

भारत में चाय पीना सभी को खूब पसंद है। कई लोग तो ऐसे हैं ज‍िनका द‍िन चाय की चुस्‍की के ब‍िना नहीं शुरू होता है। चाय पीने से ताजगी आ जाती है। वहीं बार‍िश का मौसम हाे और चाय-पकौड़े म‍िल जाए तो क्‍या ही बात है। इससे बारि‍श का मजा दोगुना हो जाता है। हालांक‍ि कई बार चाय की चुस्की खुशी देने के बजाय मुसीबत की वजह भी बन जाती है। खासकर तब, जब चाय गलती से आपके कपड़े पर गिर जाए, तब तो बहुत गुस्‍सा आता है।

ऐसे में लोग चाय को छोड़ कपड़ों को साफ करने में लग जाते हैं। इसका दाग इतना गंदा होता है क‍ि पूरा कपड़ा ही खराब हाे जाता है। हालांक‍ि, इसके दाग को छुड़ाना हर क‍िसी के बस की बात नहीं होती है। अगर आप तुरंत इसे साफ करते हैं तब तो आपका काम आसान हो सकता है, लेक‍िन दाग पुराना होने पर आपके ल‍िए मुसीबत हो सकती है। खासकर सफेद कपड़ों पर ग‍िरी चाय तो परेशानी बन जाती है।

दरअसल, सफेद कपड़ों पर हल्‍का सा भी दाग लग जाए तो वो गाढ़ा ही मालूम पड़ता है। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको कुछ ऐसे ट‍िप्‍स देने जा रहे हैं, ज‍िससे पुराने से पुराना चाय का दाग भी म‍िनटाें में साफ हो जाएगा। आइए जानते हैं वि‍स्‍तार से –

विनेगर से करें साफ

सफेद कपड़े पर चाय का दाग लग जाए तो व‍िनेगर से साफ करने पर आपको आसानी हो सकती है। आप आधा कप विनेगर ले लीजिए और कपड़े पर जहां भी दाग लगा है, उसी जगह पर व‍िनेगर को लगा दीज‍िए। कम से कम 10 मि‍नट बाद सर्फ लगाकर रगड़ि‍ए। और थोड़ी देर कपड़े को सर्फ वाले पानी में डुबोकर रखि‍ए। आपको खुद हैरान हो जाएंगे क‍ि दाग कहां गायब हो गया।

पाउडर का करें इस्‍तेमाल

ज्‍यादातर घरों में लोग पाउडर का इस्‍तेमाल करते हैं। ऐसे में अगर आपके कपड़े पर चाय ग‍िर जाती है तो आप फौरन पाउडर चाय ग‍िरने वाली जगह पर डाल दें। इसके बा ट‍िशू पेपर से इसे टैप करें। बाद में कपड़े को ऐसे ही 10 से 15 म‍िनट के ल‍िए छोड़ दें। इसके बाद कपड़े काे धो लें। इससे दाग आसानी से हट जाएंगे।

बेक‍िंग सोडा भी करेगा कमाल

अगर आपके कपड़े पर चाय गिर गया है तो ब‍िना देर क‍िए उस जगह पर थोड़ा सा पानी और बेकिंग सोडा डालकर रगड़ें। इससे कपड़े पर चाय का दाग नहीं पड़ेगा। बस ध्‍यान रखें क‍ि कलरफुल कपड़ों पर इसका इस्‍तेमाल न करें।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More