एशिया कप 2025: भारतीय टीम का जल्द ऐलान, यशस्वी, गिल और साई का खेलना तय!

News Saga Desk  

एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होना है, जिसके लिए भारतीय टीम का एलान अभी नहीं हुआ है। उम्मीद है कि इस महीने के तीसरे हफ्ते तक टीम की घोषणा हो जाएगी।

भारतीय टीम के चयन में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और साई सुदर्शन प्रमुख दावेदार हैं। टेस्ट कप्तान गिल और यशस्वी जायसवाल ने पिछले कुछ भारत के टी20 मैचों में नहीं खेला हैं, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के बाद उन्हें एक महीने का आराम मिला है। ऐसे में उनके एशिया कप में खेलने की पूरी संभावना है।

Asia Cup 2025 के लिए भारतीय टीम का जल्द होगा एलान

दरअसल, न्यूज एजेंसी पीटीआई को बीसीसीआई (BCCI) से जुड़े सूत्रों ने बताया कि चयनकर्ता सभी विकल्पों पर नजर रखे हुए हैं। साथ ही वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए अपने विकल्प खुले रख रहे हैं।

यह स्थिति इसलिए बनी है क्योंकि 28 सितंबर को होने वाले महाद्वीपीय टी20 टूर्नामेंट के फाइनल में अगर भारत क्वालीफाई करता है, तो वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज इसके एक हफ्ते से भी कम समय में शुरू होगी। टी20 फाइनल के कुछ ही दिनों बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का पहला टेस्ट मैच अहमदाबाद में 2 अक्टूबर से खेला जाना है।

आईपीएल 2025 में खूब चला था बल्ला

गौरतलब है कि यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने पिछले आईपीएल में 160 की स्ट्राइक रेट से 559 रन बनाए थे, जबकि शुभमन गिल (Shubman Gill) ने 15 मैचों में 155 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 650 रन बनाए थे। वहीं, गुजरात टाइटंस के लिए खेलने वाले साई सुदर्शन ने 156 की स्ट्राइक रेट से 759 रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल की थी।

इस दौरान एक बीसीसीआई सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया,

“पांच हफ्तों का ब्रेक है और इस दौरान कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं है, ऐसे में ये तीनों खिलाड़ी टी20 टीम में सीधे शामिल हो सकते हैं। एशिया कप में 21 दिनों में ज्यादा से ज्यादा 6 टी20 मैच होंगे, जो ज्यादा वर्कलोड नहीं है। हालांकि 17 सदस्यीय टीम को ध्यान में रखते हुए चयनकर्ता सभी विकल्पों पर विचार करेंगे।”

यूएई की पिचों और 6 महीने बाद होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए, जायसवाल, गिल और सुदर्शन को टॉप ऑर्डर का अहम खिलाड़ी माना जा रहा है। 2023 में वनडे डेब्यू करने वाले सुदर्शन टी20 में शानदार फॉर्म में दिखे हैं। हालांकि सबसे बड़ा मुद्दा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की उपलब्धता पर है। दोनों गेंदबाजों को अगल-अगल फॉर्मेट के काम के बोझ के बाद सावधानीपूर्वक प्रबंधित किया गया है और चयन बैठक से पहले उनके फिटनेस आकलन से गुजरने की उम्मीद है।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More