अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज की 1 करोड़ संपत्ति व 13.24 एकड़ जमीन जब्त

News Saga Desk

रांची। ईडी ने पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1.01 करोड़ रुपये मूल्य के मकान और 13.24 एकड़ जमीन जब्त कर ली है। यह कार्रवाई बालू के अवैध कारोबार से हुई अवैध कमाई (काली कमाई) के जरिए संपत्ति अर्जित करने के मामले में की गई है। ईडी की जांच में सामने आया है कि अंकित राज ने हजारीबाग जिले के विभिन्न इलाकों में घूम-घूम कर अवैध कमाई से कृषि योग्य और आवासीय जमीन खरीदी। वर्ष 2021 में उन्होंने मौजा केंटोनमेंट में आठ डिसमिल जमीन 75 लाख रुपये में खरीदी थी, जिसकी रजिस्ट्री सेल डीड नंबर 9106/2021 के तहत की गई थी। इसके बाद उसी जमीन पर उन्होंने 26 लाख की लागत से पक्का मकान बनवाया। इस मकान और जमीन की कुल घोषित कीमत 1.01 करोड़ है। 

2.85 करोड़ की जमीन खरीद का खुलासा

ईडी की जांच के अनुसार अंकित राज ने अवैध रूप से अर्जित धन से हजारीबाग जिले के विभिन्न गांवों और मौजों में कुल 13.24 एकड़ जमीन खरीदी, जिसकी कुल लागत करीब 2.85 करोड़ आंकी गई है। इनमें से कई जमीनें नकद भुगतान से खरीदी गईं, जबकि कुछ संपत्तियां बैंक में अवैध कमाई को जमा कर उसे वैध दिखाकर बैंक ट्रांजैक्शन के माध्यम से खरीदी गईं। यह स्पष्ट रूप से मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है। जमीनों के साथ दो एफडी भी जब्त। ईडी ने अंकित राज की संपत्तियों के साथ-साथ उनकी दो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को भी जब्त किया है।

जब्त की गई संपत्तियों का विस्तृत विवरण:

मौजा (गांव)    जमीन का प्रकार व माप
जोरदाग    53.5 डिसमिल
सदमपुर    89.16 डिसमिल
बहोरनपुर    73 डिसमिल
सदमपुर    16 डिसमिल
बहोरनपुर (आवासीय)    33 डिसमिल
सदमपुर    27.5 डिसमिल
बहोरनपुर (कृषि)    1.13 एकड़
भादीखाप (आवासीय)    44.75 डिसमिल
बहोरनपुर (कृषि)    1.23 एकड़
सदमपुर    41.25 डिसमिल
बाभनबी (आवासीय)    11.65 डिसमिल
सदमपुर    31 डिसमिल
सदमपुर    75 डिसमिल
जोरदाग    52.5 डिसमिल
सदमपुर    8.76 डिसमिल
नवादा (आवासीय)    14 डिसमिल
बहोरनपुर (कृषि योग्य)    80 डिसमिल
सदमपुर    16.50 डिसमिल
सदमपुर    16 डिसमिल
सिरकी    4 डिसमिल
सदमपुर (कृषि योग्य)    2.07 एकड़
केंटोनमेंट    8 डिसमिल
नया खाप    9.31 डिसमिल
केरेडारी    42 डिसमिल
नया खाप    20.69 डिसमिल
केरेडारी    36 डिसमिल
हुपाड़ (आवासीय)    14 डिसमिल
सदमपुर    63 डिसमिल


Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More