रांची में ऑडिट सप्ताह का समापन, सांस्कृतिक संध्या में बोले संजय सेठ, 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

News Saga Desk

रांची भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के तहत प्रधान महालेखाकार कार्यालय, झारखंड द्वारा आयोजित ऑडिट सप्ताह का समापन कल शाम रांची में किया गया। समापन अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रधान महालेखाकार इंदु अग्रवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध गजल गायिका मृणालनी अखौरी द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को जीवंत कर दिया।

समारोह को संबोधित करते हुए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में विश्व में भारत की पहचान मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि देश में कार्य संस्कृति तेजी से विकसित हुई है और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता देश को अधिक सक्षम व समृद्ध बना रहे हैं।

उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले 22 वर्षों में हर भारतीय को अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मियों को विकसित भारत के ब्रांड एम्बेसडर बताया और स्वदेशी, आत्मनिर्भरता व भ्रष्टाचार-मुक्त भारत के संकल्प को दोहराने का आग्रह किया।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

Read More