ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज टीम घोषित की, पैट कमिंस की चोट पर अहम अपडेट

News Saga Desk

ऑस्‍ट्रेलिया ने मंगलवार को न्‍यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए 14 सदस्‍यीय टीम की घोषणा कर दी है। कंगारू टीम की कमान ऑलराउंडर मिचेल मार्श संभालेंगे। तेज गेंदबाज मिचेल स्‍टार्क ने टी20 इंटरनेशनल प्रारूप से संन्‍यास की घोषणा की।

तेज गेंदबाज बेन ड्वारहुईस को मिचेल स्‍टार्क की जगह स्‍क्‍वाड में शामिल किया गया है। इस दौरान क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया ने पैट कमिंस की चोट पर भी बड़ा अपडेट दिया है, जिसने ऑस्‍ट्रेलियाई खेमे और फैंस की चिंता बढ़ा दी है। कमिंस लुंबर बोन स्‍ट्रेस से जूझ रहे हैं और एशेज तक उनकी वापसी मुश्किल हो गई है।

ऑस्‍ट्रेलिया का न्‍यूजीलैंड दौरा

बता दें कि ऑस्‍ट्रेलियाई टीम न्‍यूजीलैंड दौरे पर तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलेगी। तीनों ही मुकाबले माउंट मॉनगनुई में खेले जाएंगे। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार 1 अक्‍टूबर 2025 को खेला जाएगा, जो भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा।

न्‍यूजीलैंड-ऑस्‍ट्रेलिया टी20 आई सीरीज कार्यक्रम

  • 1 अक्‍टूबर 2025 – पहला टी20 – माउंट मॉनगनुई।
  • 3 अक्‍टूबर 2025 – दूसरा टी20 – माउंट मॉनगनुई।
  • 4 अक्‍टूबर 2025 – तीसरा टी20 – माउंट मॉनगनुई।

स्‍टार्क के लिए टेस्‍ट क्रिकेट सर्वोपरि

मिचेल स्‍टार्क ने टी20 प्रारूप से संन्‍यास की घोषणा करते हुए बताया कि उनके लिए टेस्‍ट क्रिकेट सबसे प्रिय है। हालांकि, 2027 वनडे वर्ल्‍ड कप में भी वो हिस्‍सा लेना चाहते हैं।

तेज गेंदबाज ने कहा, ‘मैंने ऑस्‍ट्रेलिया के लिए खेले प्रत्‍येक टी20 मैच के हर मिनट का लुत्‍फ उठाया, विशेषकर 2021 टी20 वर्ल्‍ड कप। सिर्फ इसलिए नहीं कि हम चैंपियन बने, लेकिन टीम शानदार थी और हमने खूब अपने समय का आनंद उठाया। अब भारतीय दौरे, एशेज सीरीज और 2027 में वनडे वर्ल्‍ड पर ध्‍यान है। मेरा मानना है कि आगे के इन अभियानों के लिए ताजा, फिट रहने के लिए यही सर्वश्रेष्‍ठ तरीका है।’

स्‍टार्क का टी20 करियर

बता दें कि 35 साल के मिचेल स्‍टार्क ने अब तक 65 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 79 विकेट चटकाए। वो एडम जंपा के बाद टी20 इंटरनेशनल प्रारूप में ऑस्‍ट्रेलिया के लिए दूसरे सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। स्‍टार्क 2021 टी20 वर्ल्‍ड कप चैंपियन टीम के सदस्‍य रहे हैं।

न्‍यूजीलैंड दौरे के लिए ऑस्‍ट्रेलिया स्‍क्‍वाड

मिचेल मार्श (कप्‍तान), शॉन एबट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, बेन ड्वारहुईस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैट कुहनेमन, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, मिचेल ओवन, मैथ्‍यू शॉर्ट, मार्कस स्‍टोइनिस और एडम जंपा।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More