लैंड फॉर जॉब केस: 13 अक्टूबर को फैसला, लालू-राबड़ी-तेजस्वी को कोर्ट में पेश होने का निर्देश
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू यादव परिवार को एक बड़ा झटका मिला है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव को कोर्ट ने लैंड फार जॉब मामले में 13 अक्टूबर की सुबह कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है।
दुर्गा पूजा से पहले झारखंड सरकार के कर्मियों को मिलेगा वेतन, आदेश जारी
दुर्गा पूजा के पूर्व झारखंड सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य सरकार, राज्यपाल सचिवालय, झारखंड उच्च न्यायालय और विधानसभा सचिवालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सितंबर 2025 का वेतन 25 सितंबर 2025 से भुगतान किया जाएगा।
घाटशिला उपचुनाव: कांग्रेस सक्रिय, JMM उम्मीदवार की जीत को लेकर कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर होने वाले आगामी उपचुनाव को लेकर अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। एआईसीसी ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (JPCC) को निर्देश दिया है कि वह इस उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दे।
ट्रंप के H-1B ‘वीजा बम’ के बाद इस देश ने भारतीयों का स्वागत, कहा- मौके हैं आपके लिए
अमेरिका में H-1B वीजा कार्यक्रम को लेकर चल रहे विवाद और ट्रंप प्रशासन की ओर से वीजा शुल्क को बढ़ाकर 1,00,000 डॉलर करने के फैसले ने भारतीय पेशेवरों के लिए चुनौतियां खड़ी कर दी हैं।
नेशनल अवॉर्ड विजेता सिंगर शिल्पा राव ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कल्पना मुर्मू सोरेन भी मौजूद
आज रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में एक खुशी का अवसर सामने आया है, जब मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध गायिका शिल्पा राव ने भेंट की।
बेतिया सांसद संजय जायसवाल की शिकायत पर PK के खिलाफ मानहानि मामला दर्ज
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की मुश्किलें अब बढ़ती दिख रही हैं। बेतिया सांसद संजय जायसवाल ने उनके खिलाफ कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज कराया है। जिसके बाद यह मामला पूरी तरह से कानूनी प्रक्रिया में पहुँच चुका है। यानि अब प्रशांत किशोर को इस मामले में कोर्ट को जवाब देना होगा।
अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज की 1 करोड़ संपत्ति व 13.24 एकड़ जमीन जब्त
ईडी ने पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1.01 करोड़ रुपये मूल्य के मकान और 13.24 एकड़ जमीन जब्त कर ली है। यह कार्रवाई बालू के अवैध कारोबार से हुई अवैध कमाई (काली कमाई) के जरिए संपत्ति अर्जित करने के मामले में की गई है।
दुर्गा पूजा से पहले सिमडेगा के 88,606 लाभुकों को मिली मंईयां सम्मान योजना की राशि
झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत सिमडेगा जिले में 88,606 लाभुकों को सितंबर माह 2025 की सम्मान राशि प्रति लाभुक 2,500 रुपये की दर से प्रदान कर दी गई है। इस प्रकार कुल 22 करोड़ 15 लाख 15 हजार रुपये की राशि लाभुकों के बैंक खातों में आधार आधारित भुगतान प्रणाली के माध्यम से सीधे हस्तांतरित की गई है।
सनी सिंह की नई फिल्म ‘डेसिबल’ अनाउंस, डॉट निभाएंगी लीड रोल
बॉलीवुड अभिनेता सनी सिंह, जिन्हें पिछली बार संजय दत्त के साथ फिल्म ‘द भूतनी’ में देखा गया था, अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। हालांकि ‘द भूतनी’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी और असफल साबित हुई, लेकिन सनी सिंह के फैंस के लिए अब खुशखबरी है।
नवरात्रि में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए तैयार रांची पुलिस, एसपी राकेश सिंह ने बताई पूरी योजना
नवरात्र की शुरुआत के साथ ही राजधानी रांची में मां दुर्गा के भक्तों की भीड़ धीरे-धीरे पंडालों की ओर उमड़ने लगी है। पंचमी और षष्ठी के बाद यह भीड़ और ज्यादा बढ़ेगी, जिसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष तैयारियां कर ली हैं।