स्वच्छता ही सेवा 2025: रांची डाक मंडल ने निकाली रैली, दिया “स्वच्छ डाकघर–स्वच्छ भारत” का संदेश
स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के अंतर्गत रांची डाक मंडल द्वारा रविवार को विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार, संचार मंत्रालय एवं डाक विभाग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान 5.0 (15 सितंबर से 31 अक्टूबर 2025) का हिस्सा है।
H1-B वीजा धारकों को झटका: अमेजन, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट ने दिया 24 घंटे में US लौटने का अल्टीमेटम
H1-B वीजा पर डोनाल्ड ट्रंप के नए एलान के बाद अमेरिका में हड़कंप मच गया है। खासकर मेटा और माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज टेक कंपनियां अपने कर्मचारियों से देश न छोड़ने की अपील कर रही हैं।
भावनगर में पीएम मोदी बोले, ‘हमारा सबसे बड़ा दुश्मन दूसरे देशों पर निर्भरता, आत्मनिर्भर भारत 100 दुखों की एक दवा है’
पीएम मोदी आज गुजरात के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री का ये दौरान एक दिन का रहने वाला है। पीएम मोदी ने शनिवार को गुजरात के भावनगर में एक रोड शो किया। इस रोड शो में लोगों का हुजूम उमड़ा था।
टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
टाटानगर स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों को शनिवार को बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। रेलवे की ओर से शनिवार को बताया गया कि रेलवे ने परिचालन और तकनीकी कारणों से टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है।
AJSU के रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष पवन करमाली ने पार्टी से दिया इस्तीफा, आदिवासी विरोधी रवैये का लगाया आरोप
रेल टेका डहर छेका आंदोलन के बीच आजसू पार्टी के रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष पवन करमाली ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और जिला उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह कदम पार्टी पर कुड़मी महतो जाति के माध्यम से उनके अस्तित्व और हक-अधिकार को छीनने के प्रयास के विरोध में उठाया है।
बोकारो: मजदूरी भुगतान के नाम पर 5 हजार घूस लेते दो JE रंगे हाथ गिरफ्तार
धनबाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बोकारो जिले के कसमार प्रखंड में कार्यरत मनरेगा के दो जूनियर इंजीनियरों आशीष कुमार और राजीव कुमार को 5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह इस वर्ष एसीबी की 10वीं बड़ी कार्रवाई है।
कल लगेगा सूर्यग्रहण… क्या होगी टाइमिंग, कब लगेगा सूतक? जानें सब कुछ
21 सितंबर को इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। यह एक अद्भुत खगोलीय घटना है। रविवार को लगने वाला सूर्य ग्रहण एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। इसका काफी ज्यादा वैज्ञानिक, ज्योतिष और धार्मिक महत्व होता है।
भारत-पाक तनाव पर सऊदी अरब का रुख साफ, पाक रक्षा मंत्री ने बताई बड़ी सच्चाई
पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच एक रणनीतिक पारस्परिक रक्षा समझौता हुआ है। दोनों देशों के बीच हुए इस समझौते के अनुसार, अगर किसी भी एक देश पर हमला होता है, तो यह दोनों पर हमला माना जाएगा।
Navratri 2025: व्रत के दौरान इन 5 गलतियों से बचें, वरना गैस और एसिडिटी बिगाड़ सकती है सेहत
नवरात्र… यानी भक्ति, उपवास और मां दुर्गा का आशीर्वाद। 9 दिन की यह तपस्या न सिर्फ हमारी आस्था का प्रतीक है, बल्कि शरीर और मन को शुद्ध करने का भी एक तरीका है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि व्रत रखने के बाद भी आपका पेट फूलने लगे, एसिडिटी हो जाए या गैस से बुरा हाल हो जाए?
Ind vs Pak: पाकिस्तान पर हावी होने को तैयार टीम इंडिया, मैच से पहले सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान
एशिया कप 2025 के अपने आखिरी ग्रुप मैच में ओमान पर जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर पाकिस्तान को ललकारा। अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में भारतीय टीम ने ओमान को 21 रनों से हराकर सुपर 4 में अपराजित रहते हुए प्रवेश किया।