रांची में युवक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया
रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टोनको तालाब के पास एक युवक की पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।
कल से शुरू होगा ‘रेल टेका डहर छेका’ आंदोलन, ट्रेन सेवाओं पर पड़ सकता है असर
कुड़मी समाज को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग को लेकर आदिवासी कुड़मी समाज ने 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन ‘रेल टेका डहर छेका’ आंदोलन की घोषणा की है। यह आंदोलन झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा तीनों राज्यों में एक साथ शुरू किया जाएगा।
कमल भूषण हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, तीनों आरोपी दोषी घोषित
राजधानी रांची के बहुचर्चित कमल भूषण हत्याकांड में अदालत ने शुक्रवार को अहम फैसला सुनाया। एजेसी-3 आनंद प्रकाश की अदालत ने इस मामले में राहुल कुजूर, डबलू कुजूर और काविस अदनान को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत दोषी करार दिया है।
ट्रेलर और हाइवा के टक्कर में एक की मौत
हजारीबाग के बरकट्ठा स्थित जीटी रोड पर कोनहरा खुर्द में गुरुवार की देर रात ट्रेलर और हाइवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई। हादसे में ट्रेलर में फंसे एक व्यक्ति की जलने से मौत हो गई।
उत्तराखंडः देहरादून व चमोली में आपदा के दौरान लापता हुए लोगों की तलाश जारी, दो जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में बारिश जारी है। मौसम विभाग ने देहरादून व टिहरी जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश से नदी नाले उफान हैं और देहरादून समेत राज्य में आपदा का संकट लगातार गहरा रहा है। देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी में आपदा के दौरान लापता हुए लोगों की तलाश जारी है
पीएम मोदी का गुजरात दौरा: नेशनल मरीन हेरिटेज कॉम्प्लेक्स की करेंगे समीक्षा, कल करेंगे अहम बैठकें
पीएम मोदी आगामी 20 सितंबर को गुजरात के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी का ये दौरा एक दिन का होगा। पीएम मोदी शनिवार को सबसे पहले गुजरात के भावनगर पहुंचेंगे, जहां पर वह सुबह के करीब 10 बजे रोड शो करेंगे।
संतरे से ज्यादा विटामिन-सी वाले ये 5 फल, रोज खाने से बढ़ेगी इम्युनिटी और दूर होंगी कई दिक्कतें
क्या आपको भी लगता है कि जब बात विटामिन-C की हो, तो संतरे को कोई टक्कर नहीं दे सकता? अगर हां, तो यह आर्टिकल खास आपके लिए ही है। सालों से हमें यही बताया गया है कि संतरा विटामिन-C का सबसे पावरहाउस है, लेकिन क्या हो अगर हम आपसे कहें कि कुछ ऐसे फल भी हैं जो इस ताज के असली हकदार हैं?
कपिल देव का पाकिस्तान पर वार: एशिया कप बॉयकॉट को बताया ड्रामा, बोले- झूठे दावों से हकीकत नहीं बदलती
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप टी20 में हुई भिड़ंत के बाद हैंडशेक विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है। मैच के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे पाकिस्तानी खिलाड़ियों से बिना हाथ हाथ मिलाए लौट गए थे।
चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग सेआज बात करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, टिकटॉक को लेकर डील संभव
ब्रिटेन दौरे पर पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक को लेकर बातचीत करेंगे। दोनों के बीच यह टेलीफोन वार्ता (वॉशिंगटन के समयानुसार सुबह 9 बजे) होगी।
शेयर बाजार में चमका सोना, चांदी की भी बढ़ी कीमत
घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार तेजी का रुख बना हुआ है। कीमत में उछाल आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,11,330 रुपये से लेकर 1,11,480 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।