चेन्नई में 5 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने गुरुवार को चेन्नई में पाँच से ज़्यादा जगहों पर छापेमारी की है। इनमें एक निर्माण कंपनी के मालिक और एक आभूषणों के कारोबारी से जुड़े पांच ठिकानों पर यह कार्रवाई चल रही है। अवैध धन हस्तांतरण के आरोपों को लेकर यह छापेमारी की जा रही है।
नेपाल हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 73, 12 नरकंकाल की पहचान नहीं हो पाई
नेपाल में नौ सितंबर को हुई हिंसा और आगजनी की घटनाओं में भाटभटेनी सुपरस्टोर के तीन अलग-अलग आउटलेट्स पर मिले मानव कंकाल की पहचान नहीं हो पाई है। अब तक 12 ऐसे शव हैं, जिनका सिर्फ कंकाल ही मिल पाया है। इस बीच जेन-जी आंदोलन के दौरान मरने वालों की संख्या 73 तक पहुंच गई है।
ग्रेजुएट बेरोजगार युवाओं को दो साल तक हर महीने 1000 रुपये भत्ता मिलेगा
बिहार सरकार ने राज्य के बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत 20 से 25 वर्ष की उम्र के वे युवक-युवतियां जो स्नातक (कला, विज्ञान या वाणिज्य) की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और वर्तमान में नौकरी या किसी रोजगार की तलाश में हैं, उन्हें हर महीने 1000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
अस्पताल की लापरवाही पर भड़के सांसद निशिकांत दुबे, जमीन पर पड़ा मिला मरीज का शव
मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल की अव्यवस्था एक बार फिर चर्चा में आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ कार्यक्रम में शामिल होने मधुपुर पहुंचे गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने अस्पताल का दौरा किया।
झारखंड में डिफेंस एक्सपो की शुरुआत, रांची पहुंचेंगे तीनों सेनाओं के अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान
राजधानी रांची में देश की तीनों सेनाओं के अध्यक्ष CDS जनरल अनिल चौहान के आगमन के बाद तीन दिवसीय ईस्ट टेक सिम्पोजियम (डिफेंस एक्सपो) की शुरुआत की जाएगी। जनरल चौहान आज दोपहर करीब 3 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुचेंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एंटीफा को आतंकी संगठन घोषित किया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने देश में सक्रिय आंदोलनकारी समूह ‘एंटी-फासिस्ट’ (एंटीफा) को प्रमुख आतंकवादी संगठन घोषित किया है। उन्होंने यह घोषणा बुधवार को ट्रुथ सोशल के माध्यम से की।
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती करने का असर आज घरेलू शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार पर भी नजर आ रहा है। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है।
युवक को घर में घुसकर गोली मार दी, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तलाश तेज
जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर में बुधवार की देर रात पोपो मुंडा नमक युवक को उसके घर में घुसकर गोली मार दी गयी। घटना के बाद लहूलुहान अवस्था में घायल पोपो को परिजनों के द्वारा टीएमएच अस्पताल लाया गया।
झारखंड के पलामू में सबसे अधिक 85 मिलीमीटर हुई बारिश
झारखंड के पलामू जिले के उंटारी रोड में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बारिश 85.2 मिमी रिकॉर्ड की गई। यह जानकारी मौसम विभाग ने गुरुवार को दी है।
आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार
रेलवे सुरक्षा बल(आरपीएफ) ने हटिया रेलवे स्टेशन से 30 किलो गांजा बरामद किया है। मामले में दो आरोपितों अभिषेक सिंह(31) और गोविंद कुमार( 33) को गिरफ्तार किया है।