इजराइल का गाजा शहर पर हवाई हमला, कई इमारतों में विस्फोट के बाद आग लगी
इजराइली सेना ने रविवार को गाजा शहर में हवाई हमला। इससे कई ऊंची इमारतों में विस्फोट के बाद आग लग गई। इसके बाद लोगों को कई इलाकों को छोड़ने की चेतावनी दी गई। इजराइली सेना ने शहर को पूरी तरह से खाली करने का आदेश दिया है।
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट
घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती घंटे के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच दबाव में कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत सपाट स्तर पर मामूली बढ़त के साथ हुई थी।
प्रधानमंत्री मोदी आज उत्तर बिहार के पूर्णिया को सौंपेंगे हवाईअड्डे का नवनिर्मित टर्मिनल
उत्तर बिहार के पूर्णिया में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हवाईअड्डे के नवनिर्मित टर्मिनल भवन का उद्घाटन करने के साथ करीब 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने दी।
झारखंड में एक करोड़ का इनामी नक्सली सहदेव सोरेन मारा गया, मुठभेड़ में दो अन्य भी ढेर
झारखंड के हजारीबाग जिले में आज सुबह पुलिस और प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी सहदेव सोरेन समेत तीन नक्सली मार गिराए गए।
हजारीबाग में वकीलों और पुलिस विवाद ने पकड़ा तूल, 23 अधिवक्ताओं पर दर्ज हुई FIR
हजारीबाग में वकीलों और पुलिस के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने 23 नामजद वकीलों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
तीन माह बाद भी विभागों तक नहीं पहुंचा कार्मिक आदेश, एक पद पर दो सेवाओं के अलग मूल्यांकन पर उठे सवाल
राज्य सरकार के कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा 26 जून 2025 को जारी आदेश, लगभग तीन माह बाद भी सभी विभागों तक नहीं पहुंचा है। यहां तक कि प्रोजेक्ट भवन में अवस्थित विभागों में भी यह आदेश नहीं पहुंचा, जिस बिल्डिंग में कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग का भी ऑफिस है।
झारखंड में नई शराब नीति के बाद रोजाना विवाद, दुकानदारों की मनमानी से उपजे हालात
प्रदेश में नई शराब नीति के तहत शराब दुकानें पिछले दो सप्ताह से संचालित हो रही हैं। इस बार दुकानों को निजी हाथों में सौंपा गया है। लेकिन आबकारी की नई नीति-निर्देशों के दुकानों तक अब तक नहीं पहुंचने से आए दिन शराब दुकानों में ग्राहकों और दुकानदारों के बीच विवाद के साथ हाथापाई की खबरें आ रही हैं।
NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में मचा बवाल, मंच पर नेताओं की भिड़ंत से नाराज केंद्रीय मंत्री लौटे खाली हाथ
शनिवार को बटिया में आयोजित NDA कार्यकर्ता सम्मेलन, संगठन शक्ति दिखाने की बजाय आपसी खींचतान और गुटबाजी की वजह से हंगामे का अखाड़ा बन गया। मंच पर चढ़ने और अपने-अपने नेताओं का जोरदार स्वागत करने को लेकर मंत्री सुमित कुमार सिंह और पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद के समर्थक आमने-सामने आ गए।
सोना इस हफ्ते ₹3,369 चढ़कर पहुंचा ₹1.10 लाख प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹4,838 बढ़कर ₹1.28 लाख प्रति किलो
इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार पिछले शनिवार यानी 6 सितंबर को सोना 1,06,338 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब यानी 13 सितंबर को 1,09,707 रुपए पर पहुंच गया है। इसकी कीमत 3,369 रुपए बढ़ी है।
सरायकेला-खरसावां में पुलिस अभियान, अफीम की खेती रोकने को जनप्रतिनिधियों संग बैठक में ग्रामीणों ने ली शपथ
सरायकेला-खरसावां पुलिस ने जिले में अफीम की अवैध खेती को रोकने के लिए प्री कल्टीवेशन ड्राइव शुरू किया है। इसी क्रम में शनिवार, 13 सितंबर को दलभंगा ओपी परिसर में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में स्थानीय मानकी मुण्डा और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।