झारखंड में शिक्षक नियुक्ति पर रोक, हाई कोर्ट ने 31 मार्च 2026 तक टेट परीक्षा कराने का आदेश दिया
झारखंड हाई कोर्ट में जेट परीक्षा नहीं कराए जाने के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने सरकार को 31 मार्च 2026 तक टेट की परीक्षा करने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा है कि सहायक आचार्य नियुक्ति में बचे पदों पर फिलहाल कोई नियुक्ति न की जाए।
गुमला में तीन उग्रवादी ढेर, डीजीपी बोले – 2026 का सूर्योदय नहीं देख पाएंगे झारखंड के नक्सली
पलामू, हजारीबाग के बाद अब गुमला जिले में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में बुधवार की सुबह माओवादी संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के तीन कुख्यात माओवादी ढेर हो गए।
Bihar Politics: जदयू सीट पर LJPR की बदलाव रैली, NDA में दरार के संकेत तेज
आलमनगर विधानसभा सीट पर राजग की गांठ सतह पर दिखने लगी है। इस सीट पर जदयू नेता व विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव काबिज हैं। गठबंधन के घटक दल लोजपा (रा) ने इनके विरुद्ध बगावती रुख अपना लिया। लोजपा के प्रदेश सचिव चंदन सिंह ने बुधवार से यहां बदलाव रैली की शुरुआत की।
राहुल गांधी का बिहार कांग्रेस को संदेश: जोश और ऊर्जा बनाए रखें, महागठबंधन की जीत का किया दावा
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार के कांग्रेस नेताओं से कहा है कि वे अपना जोश और उत्साह बनाए रखें। चुनाव नजदीक है, जोश और ऊर्जा में कमी नहीं आनी चाहिए। राहुल गांधी बुधवार को कांग्रेस कार्यसमिति की विस्तारित बैठक में बोल रहे थे।
IND vs BAN: एशिया कप फाइनल में भारत की एंट्री, कोच गंभीर के 3 शब्दों वाला पोस्ट हुआ वायरल
भारत ने बांग्लादेश को 41 रनों से हराकर एशिया कप 2025 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सुपर-4 मैच में बांग्लादेश के कप्तान जाकिर अली ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया।
जीएसटी पर सरकार से जल्द मिलेगी एक और खुशखबरी, पीएम मोदी ने दिए बड़े संकेत
केंद्र सरकार ने हाल के दिनों में लोगों को बड़ी राहत देते हुए जीएसटी की कीमतों में कटौती की। जीएसटी की नई दरें सोमवार यानी 22 सितंबर से लागू हो गईं। इस तोहफे के बाद के बाद पीएम मोदी ने एक और खुशखबरी दी है।
कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को US की नसीहत, पीएम मोदी-ट्रंप मुलाकात पर आया बड़ा बयान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बीच जल्द ही एक मुलाकात होने की संभावना है। इसके साथ ही अमेरिका ने यह भी साफ कर दिया है कि वह कश्मीर मुद्दे पर कोई भी मध्यस्थता करने की मंशा नहीं रखता है। इससे पाकिस्तान को गहरा झटका लगा है।
बिना दीया-बाती के जलती है अखंड ज्योति, नवरात्र में ज्वाला देवी मंदिर के दर्शन का विशेष महत्व
भारत के हिमाचल प्रदेश की गोद में स्थित ज्वाला देवी मंदिर (Jwala Devi Temple) न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि यह देश के 51 शक्तिपीठों में से एक खास स्थान रखता है। कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी नगर में स्थित यह मंदिर ज्वाला देवी को समर्पित है।
राजधानी रांची सहित इन इलाकों में आज भारी बारिश, अलर्ट जारी
राजधानी रांची सहित राज्य के कई इलाकों में आज भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इस लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आज गुरुवार की सुबह भी रांची में बारिश देखने को मिली है।
पाकुड़ में हिंसक झड़प, पथराव और बमबाजी में कई लोग घायल
पाकुड़ ज़िले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ग्राम देवतल्ला में मंगलवार देर शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार, मोतिउर रहमान और रेनटू शेख के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते दोनों पक्षों के परिवारजनों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी में बदल गई।