रांची में अपार्टमेंट की ऊपरी मंज़िल पर भीषण आग, मची अफरा-तफरी: वीडियो आया सामने
झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार सुबह एक अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना पुराना अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित एक अपार्टमेंट में हुई, जहां आग सबसे ऊपरी मंज़िल पर लगी।
सभी धर्मों के बीच आपसी सम्मान और समरसता ही समाज की ताकत : कांग्रेस
क्रिसमस पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आर्च बिशप विंसेंट आइंद को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर
कांग्रेसियों ने मनाया पेसा उत्सव, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में गुरुवार को पेसा उत्सव मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता ढोल नगाड़े के साथ नाचते-गाते कांग्रेस भवन पहुंचे। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियों का इजहार किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड प्रभारी के राजू, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के प्रति आभार प्रकट किया और उन्हें बधाई दी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि इस फैसले से झारखंड के अधिसूचित क्षेत्रों में लोकतांत्रिक सहभागिता पारदर्शिता और समावेशी विकास को नई दिशा मिलेगी। चुनावों में कांग्रेस और महागठबंधन के साझा घोषणा पत्र में पेसा कानून लागू करने की बात हमने कही।
अटल जयंती पर तोरपा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन, याद किए गए अटल जी के योगदान
पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती के अवसर पर गुरुवार को नगर भवन तोरपा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार ने की।
कृषि विभाग के लिए वाहन किराये पर लेने की शर्तें तय, सिर्फ सफेद सिडान और SUV मान्य
रांची। झारखंड के कृषि विभाग ने विभागीय कार्यों के लिए किराये पर वाहनों की आपूर्ति को लेकर विस्तृत शर्तें तय की हैं। विभाग को केवल सफेद रंग की सिडान, कॉम्पैक्ट सिडान, एसयूवी, कॉम्पैक्ट एसयूवी और एमयूवी श्रेणी के वाहन ही स्वीकार्य होंगे।
HIV संक्रमित खून मामले पर बाबूलाल मरांडी का हमला, स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप
रांची। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य विभाग को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाए जाने के कारण प्रभावित बच्चे न केवल शारीरिक रूप से, बल्कि मानसिक और सामाजिक प्रताड़ना का भी सामना कर रहे हैं।
17 साल बाद स्वदेश लौटे BNP के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान, ढाका में जोरदार स्वागत की तैयारी
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान 17 वर्षों के निर्वासन के बाद गुरुवार को स्वदेश लौट रहे हैं। उनका विमान सुबह करीब 11:20 बजे (स्थानीय समय) ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेगा। उनके साथ पत्नी डॉ. जुबैदा रहमान और बेटी जाइमा रहमान भी हैं।
जमुई पुलिस-एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय AK-47 सप्लायर पटना से गिरफ्तार
बिहार के जमुई जिले की मलयपुर थाना पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी से जुड़े कुख्यात आरोपी मोहम्मद फिरोज आलम को पटना से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार था और उस पर बिहार, झारखंड व उत्तर प्रदेश में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
वाजपेयी जयंती पर राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि, कहा-उनके विचार सदैव प्रेरणादायी
रांची। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लोक भवन स्थित दरबार हॉल में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
क्रिसमस पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट बना खुशियों का ठिकाना, बच्चों संग दिखे सांता क्लॉज
क्रिसमस के अवसर पर रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उत्सव का खास माहौल देखने को मिला। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की ओर से यात्रियों, विशेषकर बच्चों के लिए क्रिसमस सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। इस मौके पर सांता क्लॉज ने एयरपोर्ट पहुंचकर बच्चों को उपहार बांटे और उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरी।