वरिष्ठ पत्रकार और रांची विश्वविद्यालय के पूर्व प्रो-वाइस चांसलर प्रो. डॉ. वेद प्रकाश शरण का निधन
वरिष्ठ पत्रकार और रांची विश्वविद्यालय के पूर्व प्रो-वाइस चांसलर प्रो. डॉ. वेद प्रकाश शरण का गुरुवार तड़के करीब 3 बजे रांची के दीपाटोली स्थित क्यूरेस्टा अस्पताल में निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। उनके निधन से पत्रकारिता, शिक्षा जगत और राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
TOD ट्रेनों पर रेलवे की सख्ती, बिना अनुमति अब नहीं चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
रांची: भारतीय रेलवे ने ट्रेन ऑन डिमांड (TOD) यानी विशेष ट्रेनों के संचालन को लेकर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अब कोई भी TOD ट्रेन बिना एन-रूट (रास्ते में पड़ने वाले) और अंतिम स्टेशन वाली रेलवे की पूर्व अनुमति के घोषित या संचालित नहीं की जाएगी। इस आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश सभी जोनल रेलवे को दिए गए हैं।
अरबाज-शूरा की एनिवर्सरी पार्टी में सलमान-शेरा की मस्ती, वायरल हुआ खास पल
मुंबई में अरबाज खान और शूरा खान की वेडिंग एनिवर्सरी पार्टी के दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। फैमिली फंक्शन में सलमान काफी रिलैक्स और खुश नजर आए। इसी दौरान उनके और सालों से साथ रहे बॉडीगार्ड शेरा के बीच हुई मस्ती और हंसी-मजाक ने सभी का दिल जीत लिया।
कोडरमा के वृंदाहा वाटरफॉल में कपल से बदसलूकी और उगाही, तीन आरोपी गिरफ्तार
कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र स्थित वृंदाहा वाटरफॉल में घूमने आए एक कपल के साथ गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
क्रिसमस पर भी नहीं चली पटना मेट्रो, तकनीकी खराबी से दूसरे दिन लगातार सेवा ठप
पटना: क्रिसमस के दिन पटना मेट्रो से सफर करने की उम्मीद लगाए यात्रियों को निराशा हाथ लगी। तकनीकी खराबी के कारण पटना मेट्रो सेवा लगातार दूसरे दिन भी पूरी तरह बंद रही।
सारंडा में स्वास्थ्य संकट: दो महिलाओं की मौत के बाद चुरगी गांव पहुंची स्टेट मेडिकल टीम
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा वन क्षेत्र में गहराते स्वास्थ्य संकट को लेकर राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। चुरगी गांव में बीमारी से दो महिलाओं की मौत और बड़ी संख्या में ग्रामीणों के बीमार होने की सूचना के बाद सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की स्टेट मेडिकल टीम बुधवार को प्रभावित इलाके में पहुंची और हालात का जायजा लिया।
Realme 16 Pro+ 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक, 6 जनवरी को भारत में होगी एंट्री
हैदराबाद: रियलमी एक बार फिर भारतीय स्मार्टफोन बाजार में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। चीन की दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी Realme भारत में अपनी नई Realme 16 Pro 5G सीरीज लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज के तहत Realme 16 Pro 5G और Realme 16 Pro+ 5G को पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही इस सीरीज के टॉप मॉडल Realme 16 Pro+ 5G की कीमत लीक हो गई है।
रांची के बरियातू में फायरिंग से मचा हड़कंप, आरोपी की पहचान, गिरफ्तारी को छापेमारी
रांची के बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुम विहार के रोड नंबर-9 में उस समय अफरातफरी मच गई, जब अचानक फायरिंग की घटना सामने आई। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, कुछ लोग एक जगह एकत्र होकर खाना-पीना कर रहे थे।
रांची में सीएम हेमंत सोरेन से मिले केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी, कोयला खनन सुधारों पर चर्चा
रांची दौरे पर आए केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।
झारखंड में कड़ाके की ठंड, रांची सहित 12 जिलों में शीतलहरी का येलो अलर्ट
उत्तर भारत में लगातार हो रही बर्फबारी और अफगानिस्तान की ओर से आ रही सर्द हवाओं का असर अब झारखंड में भी साफ दिखने लगा है। इसके चलते राज्य के कई जिलों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।