सीएम रोजगार सृजन योजना: बकायेदारों पर सख्ती, खाते फ्रीज होंगे, 31 दिसंबर तक अंतिम मौका
मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत ऋण लेकर बकाया नहीं चुकाने वाले डिफॉल्टरों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई का ऐलान किया है
2026 में झारखंड के स्कूलों को मिलेंगी 60 दिन की छुट्टियां, 5 अवकाश जिलों से तय होंगे
झारखंड के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) विद्यालयों के लिए वर्ष 2026 का एकीकृत अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया गया है। यह कैलेंडर प्राथमिक से लेकर प्लस टू स्तर तक के सभी स्कूलों पर लागू होगा।
कर्नाटक में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैवल बस और लॉरी की टक्कर में 9 जिंदा जले
कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 9 लोगों की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक प्राइवेट ट्रैवल बस और एक लॉरी के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
स.शि.वि. मंदिर बाघमारा में मालवीय जी व अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित
बाघमारा: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बाघमारा में बुधवार को भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश की इन दोनों महान विभूतियों के योगदान को स्मरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार झा, आचार्य सुभाष चौधरी, राजेश कुमार मिश्रा एवं आचार्या पूजा गुप्ता द्वारा पंडित मदन मोहन मालवीय एवं अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया गया।
बाघमारा में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक
बाघमारा। झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट एवं लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल के संयुक्त तत्वावधान में झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, बड़ा पाण्डेयडीह बाघमारा में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
छपरा में भीषण सड़क हादसा: टायर फटने से स्कॉर्पियो पलटी, दो की मौत, छह घायल
छपरा से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। गड़खा थाना क्षेत्र में छपरा–मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि कुछ लोग स्कॉर्पियो के नीचे दब गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी: दिल्ली मेट्रो फेज-5A को हरी झंडी, 13 नए स्टेशन बनेंगे
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में दिल्ली मेट्रो के फेज-5A विस्तार परियोजना को मंजूरी दे दी गई। इस परियोजना पर कुल 12,015 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसके तहत राजधानी में 16 किलोमीटर लंबी नई मेट्रो लाइन बिछाई जाएगी।
जगन्नाथपुर मंदिर का स्थापना दिवस 25 को, विष्णु सहस्त्रनाम सहित होंगे कई अनुष्ठान
राजधानी रांची स्थित जगन्नाथपुर मंदिर का स्थापना दिवस 25 दिसंबर को श्रद्धा और विधि-विधान के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विष्णु लक्षार्चना वार्षिक पूजा और विष्णु सहस्त्रनाम सहित कई धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा।
धनबाद में साइबर ठगी का भंडाफोड़, गेस्ट हाउस से चार ग्रेजुएट ठग गिरफ्तार
धनबाद पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खालसा होटल के पास स्थित मां शांति गेस्ट हाउस में छापेमारी कर चार शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपी पढ़े-लिखे ग्रेजुएट युवक हैं, जो तकनीक का दुरुपयोग कर लोगों की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर रहे थे।
चाईबासा में तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, दो की मौत, एक युवक गंभीर
पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना सदर प्रखंड के आंचू गांव की मुख्य सड़क पर हुई।