पीएम आवास योजना में घूसखोरी, पंचायत सचिव ₹2500 लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
हजारीबाग: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभुक से रिश्वत मांगने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) हजारीबाग ने बड़ी कार्रवाई की है।
14 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाका, विजय हजारे में 36 गेंदों में शतक, यूसुफ पठान का रिकॉर्ड टूटा
हैदराबाद: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले ही मुकाबले में इतिहास रच दिया। अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए महज 14 साल के वैभव ने 36 गेंदों में तूफानी शतक जड़ दिया और लिस्ट-ए क्रिकेट में भारत की ओर से दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।
भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड का ऐलान, लेनोक्स को पहली बार मौका; टी20 में सैंटनर और वनडे में ब्रेसवेल कप्तान
हैदराबाद: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम जनवरी 2026 में भारत दौरे पर आने वाली है, जहां वह 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। फरवरी–मार्च में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले यह सीरीज न्यूजीलैंड के लिए अंतिम तैयारियों का अहम हिस्सा मानी जा रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे को लेकर जमशेदपुर-आदित्यपुर में तैयारियों की समीक्षा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 29 दिसंबर को जमशेदपुर और आदित्यपुर आगमन प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में वाणिज्य कर विभाग के सचिव अमिताभ कौशल और जोनल आईजी मनोज कौशिक ने परिसदन, जमशेदपुर में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।
ACB जांच: निलंबित IAS विनय चौबे और पत्नी पर आय से अधिक संपत्ति मामले में सहयोग न देने का आरोप
रांची: झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) निलंबित आईएएस विनय कुमार चौबे, उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, विनय चौबे के साले विनय सिंह, उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह सहित अन्य पर आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच कर रही है।
श्रीनाथ विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विद्यार्थियों को किया संबोधित
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज श्रीनाथ विश्वविद्यालय, जमशेदपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
धनबाद दौरे पर केंद्रीय कोयला मंत्री जी.किशन रेड्डी, झरिया पुनर्वास, सुरक्षा और तकनीकी नवाचार पर दिया जोर
धनबाद दौरे पर केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि कोयला क्षेत्र देश की ऊर्जा सुरक्षा का आधार स्तंभ है। केंद्र सरकार का लक्ष्य केवल उत्पादन बढ़ाना नहीं, बल्कि पुनर्वास, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व और श्रमिक कल्याण जैसे मानवीय पहलुओं को भी समान प्राथमिकता देना है। उन्होंने कहा कि झरिया पुनर्वास योजना का उद्देश्य सिर्फ विस्थापन नहीं, बल्कि प्रभावित लोगों को बेहतर जीवन स्तर और स्थायी आजीविका उपलब्ध कराना है।
कोयला मामले में अनिल गोयल ने मांगा ईडी से पूछताछ के लिए एक सप्ताह का समय
धनबाद के कोयला व्यापारी अनिल गोयल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पूछताछ के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है। ईडी ने उनके आवेदन को स्वीकार करते हुए उन्हें अतिरिक्त समय दे दिया है।
रेल विकास की मांग को लेकर आंदोलन तेज, 16 जनवरी से साहिबगंज-पाकुड़ में पत्थर ढुलाई ठप करने का ऐलान
साहिबगंज में रेल विकास से जुड़ी मांगों को लेकर आंदोलन तेज होता दिख रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने ऐलान किया है कि आगामी 16 जनवरी से साहिबगंज और पाकुड़ से रेलवे रैक के माध्यम से होने वाली पत्थर ढुलाई को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।
क्रिसमस पर झारखंड सरकार का तोहफा, करीब 4 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची सम्मान राशि
क्रिसमस के अवसर पर झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की लाखों महिलाओं के बैंक खातों में नवंबर माह की सम्मान राशि सीधे ट्रांसफर कर दी गई है। इस संबंध में रांची के उपायुक्त (DC) ने ट्वीट कर भुगतान की विस्तृत जानकारी साझा की है।