हजारीबाग में मासूम की पिटाई का आरोपी गिरफ्तार, मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्चे के साथ हुई बेरहमी की घटना में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
‘धुरंधर’ की रिकॉर्डतोड़ सफलता पर अक्षय खन्ना का रिएक्शन आया सामने
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा दिया है। साल 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल इस मूवी ने रिलीज के महज 14 दिनों में ऐसी कमाई की है कि कोई भी नई फिल्म इसके सामने टिक नहीं पाई। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ अक्षय खन्ना की दमदार अदाकारी की भी हर तरफ तारीफ हो रही है।
निरसा में एनएच-19 पर फायरिंग से सनसनी, पेट्रोल पंप संचालक के बेटे को लगी गोली
धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब देवियाना गेट स्थित एनएच-19 पर मां उमा शक्ति फिलिंग पॉइंट के पास गोली चलने की घटना सामने आई।
UGC NET 2025 दिसंबर सेशन का शेड्यूल जारी, 31 दिसंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सेशन के लिए आवेदन करने वाले लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET 2025 दिसंबर परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यूजीसी नेट की परीक्षाएं 31 दिसंबर 2025 से शुरू होंगी और यह कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएंगी।
सरायकेला में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर की टक्कर से चाचा-भतीजे समेत तीन की मौत
सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई।
हिजाब विवाद के बाद बदली नीतीश कुमार की सार्वजनिक कार्यक्रमों की कार्यशैली
हिजाब विवाद के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सार्वजनिक कार्यक्रमों का स्वरूप साफ तौर पर बदलता नजर आ रहा है। अब न केवल मीडिया से दूरी बनाई जा रही है, बल्कि कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री की भागीदारी भी सीमित की जा रही है। लाइव स्ट्रीमिंग बंद है और कार्यक्रमों से जुड़ी तस्वीरें व वीडियो सरकार की ओर से बाद में जारी किए जा रहे हैं। इस बदले हुए पैटर्न ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा को जन्म दे दिया है।
JSSC ने पारा मेडिकल स्टाफ के 53 पदों पर निकाली भर्ती, 8 जनवरी से शुरू होंगे आवेदन
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने पारा मेडिकल स्टाफ के कुल 53 पदों पर नियुक्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है
हजारीबाग में संगठित अपराध पर पुलिस का करारा प्रहार, पांडेय गिरोह के 7 बदमाश हथियारों संग दबोचे गए
हजारीबाग से बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है।
दिल्ली की जहरीली हवा पर सुप्रीम कोर्ट नाराज,कहा-अब तक की रणनीति पूरी तरह विफल
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता में हल्का सुधार जरूर दर्ज किया गया, लेकिन पूरे इलाके में घनी धुंध छाई रही। सुबह AQI 328 रिकॉर्ड किया गया, जो अब भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। इसी बीच राजधानी के प्रदूषण संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई, जहां कोर्ट ने हालात पर गहरी नाराजगी जताई।
BPSC 70वीं मेन्स का रिजल्ट जारी, 5401 उम्मीदवार सफल, इंटरव्यू जल्द
बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता मेन्स परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं कंबाइंड मेन्स परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 5401 उम्मीदवार सफल हुए हैं।