हिजाब विवाद के बाद बदली नीतीश कुमार की सार्वजनिक कार्यक्रमों की कार्यशैली
हिजाब विवाद के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सार्वजनिक कार्यक्रमों का स्वरूप साफ तौर पर बदलता नजर आ रहा है। अब न केवल मीडिया से दूरी बनाई जा रही है, बल्कि कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री की भागीदारी भी सीमित की जा रही है। लाइव स्ट्रीमिंग बंद है और कार्यक्रमों से जुड़ी तस्वीरें व वीडियो सरकार की ओर से बाद में जारी किए जा रहे हैं। इस बदले हुए पैटर्न ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा को जन्म दे दिया है।
JSSC ने पारा मेडिकल स्टाफ के 53 पदों पर निकाली भर्ती, 8 जनवरी से शुरू होंगे आवेदन
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने पारा मेडिकल स्टाफ के कुल 53 पदों पर नियुक्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है
हजारीबाग में संगठित अपराध पर पुलिस का करारा प्रहार, पांडेय गिरोह के 7 बदमाश हथियारों संग दबोचे गए
हजारीबाग से बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है।
दिल्ली की जहरीली हवा पर सुप्रीम कोर्ट नाराज,कहा-अब तक की रणनीति पूरी तरह विफल
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता में हल्का सुधार जरूर दर्ज किया गया, लेकिन पूरे इलाके में घनी धुंध छाई रही। सुबह AQI 328 रिकॉर्ड किया गया, जो अब भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। इसी बीच राजधानी के प्रदूषण संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई, जहां कोर्ट ने हालात पर गहरी नाराजगी जताई।
BPSC 70वीं मेन्स का रिजल्ट जारी, 5401 उम्मीदवार सफल, इंटरव्यू जल्द
बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता मेन्स परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं कंबाइंड मेन्स परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 5401 उम्मीदवार सफल हुए हैं।
दिल्ली की जहरीली हवा के बीच चीन ने बताया ‘बीजिंग मॉडल’, प्रदूषण से निपटने के 6 बड़े सबक
दिल्ली की हवा एक बार फिर गंभीर रूप से प्रदूषित हो चुकी है। सर्दियों के साथ ही स्मॉग, आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी आम हो गई है। इसी बीच चीन ने अपने अनुभव साझा करते हुए वायु प्रदूषण से निपटने के लिए तथाकथित ‘बीजिंग मॉडल’ का हवाला दिया है और भारत के सामने कुछ अहम उदाहरण रखे हैं।
रांची में 19 से 21 दिसंबर तक रोटरी डिस्ट्रिक्ट सम्मेलन, 125 क्लबों के 1500 से अधिक प्रतिनिधि जुटेंगे
रांची रोटरी क्लब के तत्वावधान में 19 से 21 दिसंबर तक तीन दिवसीय रोटरी डिस्ट्रिक्ट सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन रांची क्लब परिसर में होगा, जिसमें झारखंड और बिहार के 125 रोटरी क्लबों से 1500 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे
ईडी की चार्जशीट खारिज होने पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, भाजपा कार्यालय का घेराव
रांची। नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले के बाद झारखंड कांग्रेस ने गुरुवार को जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया।
IND vs SA: लखनऊ में सीरीज सील करने उतरेगा भारत, दक्षिण अफ्रीका के सामने वापसी की चुनौती
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम बुधवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में चौथे मुकाबले में उतरेगी।
प्रीति जिंटा ने ‘धुरंधर’ को बताया मास्टरपीस, बोलीं-लंबे समय बाद देखी ऐसी दमदार फिल्म
आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ को दर्शकों और समीक्षकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार बना हुआ है। भारत में 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी यह फिल्म दुनियाभर में करीब 600 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।