अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रांची रेलवे स्टेशन की कमान महिलाओं के हाथों में
देश और दुनिया में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस खास मौके पर रांची रेल मंडल ने स्टेशन की पूरी व्यवस्था महिलाओं को समर्पित कर दी। महिला दिवस के अवसर पर रांची रेलवे स्टेशन की कमान पूरी तरह महिला कर्मियों ने संभाली।
11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप
पलामू में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण चैनपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। चढ़नवा गांव स्थित पहाड़ी मंदिर के पास 11 हजार वोल्ट के विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान तालापारा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी (47 वर्षीय ) के रूप में हुई है।
समझ नहीं आता मुझसे क्यों नाराज़ हैं ममता बनर्जी ? “मैं भी एक बंगाली लड़की हूं…”
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में आयोजित नौवें अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन के बाद आदिवासी समुदाय की एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी उनके लिए बहन जैसी हैं, लेकिन उन्हें समझ नहीं आता कि वह उनसे क्यों नाराज़ हैं।
Women’s Day special: नारी शक्ति, संघर्ष, सम्मान और सफलता की कहानी
नारी वह शक्ति है जो जीवन में कितनी भी कठिनाइयाँ आएं, फिर भी मुस्कुराना नहीं भूलती। वह अपने हर दुःख को भुलाकर अपने परिवार और रिश्तों को ही अपनी दुनिया बना लेती है। नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास की भी एक महत्वपूर्ण शक्ति है।
देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, BPCL ने जारी की सूचना
देश के कुछ हिस्सों में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने स्पष्टीकरण जारी किया है। कंपनी ने कहा है कि देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और सप्लाई चेन सामान्य रूप से संचालित हो रही है।
दिगंबर जैन पंचायत ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में आमंत्रित किया
रांची: 7 मार्च 2026 को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दिगंबर जैन पंचायत, जैन मंदिर, अपर बाजार रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
कृषक एग्रोटेक मेला 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि, बीएयू कुलपति ने किया आमंत्रण
रांची: कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), रांची के कुलपति डॉ. एस. सी. दुबे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट की।
मास्टरशेफ इंडिया सीजन 9 के विजेता बने नागपुर के विक्रम और अजिंक्य गांधे, जीते 25 लाख रुपये
देश के लोकप्रिय कुकिंग रियलिटी शो मास्टरशेफ इंडिया के नौवें सीजन का समापन 6 मार्च को भव्य ग्रैंड फिनाले के साथ हुआ। इस बार नागपुर के विक्रम और अजिंक्य गांधे की जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया।
EPF Interest Rate 2025-26: EPFO ने 8.25% ब्याज दर रखी बरकरार, जानिए PF के नए नियम
नई दिल्ली: आज के समय में निवेश के कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन सरकारी योजनाओं पर लोगों का भरोसा अब भी सबसे ज्यादा बना हुआ है। इसी बीच कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पर ब्याज दर 8.25 प्रतिशत बरकरार रखने का फैसला किया है।
All England Open 2026: लक्ष्य सेन ने ली शी फेंग को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
बर्मिंघम: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के पुरुष एकल क्वार्टरफाइनल में चीन के ली शी फेंग को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।