चंपाई सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ी, जमशेदपुर के TMH में भर्ती
सरायकेला से बीजेपी विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच), जमशेदपुर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, उन्हें ब्लड प्रेशर और लूज मोशन की शिकायत थी। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
झारखंड की बेटी सलीमा टेटे को मिला ‘अर्जुन पुरस्कार’
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को हॉकी खेल में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित ‘अर्जुन पुरस्कार 2024’ से सम्मानित किया। देश के 32 खिलाड़ियों को इस अवार्ड से नवाजा गया उसमें झारखंड के सिमडेगा की बेटी सलीमा टेटे का भी नाम शामिल है।
दिल्ली में करोड़ों के फ्रॉड का भंडाफोड़, मुजफ्फरपुर से आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
दिल्ली में हुए 11 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड मामले में दिल्ली पुलिस ने बिहार के मुजफ्फरपुर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम चंद्रमणि है और उसे शहर के मिठनपुरा स्थित वीसी लेन से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह कार्रवाई जमशेदपुर से पकड़े गए शातिरों के इनपुट पर की है।
CMPDI और ICA फाउंडेशन की अनोखी पहल: रांची में जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण
CMPDI और ICA फाउंडेशन ने जरूरतमंद बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। इस योजना के तहत बच्चों को निःशुल्क कंप्यूटर आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में कंप्यूटर अकाउंटेंसी जैसे महत्वपूर्ण कोर्स शामिल हैं, जो बच्चों के करियर को नई दिशा देने में मदद करेगा।
BPSC रीएग्जाम के समर्थन में बोले चिराग पासवान- सरकार में हूं इसलिए नहीं कर सकता आंदोलन
पटना हाईकोर्ट ने 70वीं BPSC प्री परीक्षा के परिणाम पर रोक लगाने की याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि जब तक परीक्षा परिणाम जारी नहीं हो जाते, तब तक इस पर कोई रोक नहीं लगाई जाएगी। वहीं, 70वीं BPSC PT परीक्षा को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है।
चीन ने दुनिया से अलग-थलग पड़े पाकिस्तान को अंतरिक्ष में पहुंचाया
दुनिया से अलग-थलग पड़े पाकिस्तान को चीन ने शुक्रवार को अंतरिक्ष तक पहुंचा दिया। चीन ने पाकिस्तान के पीआरएससी-ई1 उपग्रह के साथ दो और उपग्रह लॉन्च किए। इनका सफल प्रक्षेपण जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से किया गया।
फिजिकली डिसेबल्ड क्रिकेट चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया
फिजिकली डिसेबल्ड क्रिकेट चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का अपराजेय क्रम गुरुवार को चौथे दिन पाकिस्तान पर 5 विकेट की जीत के साथ जारी रहा। यह मैच एफटीजेड क्रिकेट ग्राउंड, कटुनायके में आयोजित किया गया था, जिसमें भारतीय टीम ने एक और उल्लेखनीय जीत दर्ज की।
संयुक्त किसान मोर्चा 20 जनवरी को देशभर में करेगा सांसदों का घेराव
शंभू बॉर्डर पर धरना दे रहे किसान नेता सरवण सिंह पंधेर के बाद अब संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने भी अपने अलग कार्यक्रम का ऐलान कर दिया। एसकेएम ने कहा कि आगामी 20 जनवरी को देशभर में सभी सांसदों का घेराव किया जाएगा।
जेपी नड्डा आज दिल्ली में जारी करेंगे भाजपा का संकल्प पत्र
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी आज अपना संकल्प पत्र जारी करेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर दो बजे प्रदेश कार्यालय में दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र “संकल्प पत्र भाग-I” जारी करेंगे।
पश्चिमी अफ्रीका से नाव से स्पेन जा रहे पाकिस्तान के 40 से अधिक लोग डूबे
पश्चिमी अफ्रीका से नाव के जरिए स्पेन पहुंचने का प्रयास कर रहे पाकिस्तान के कम से कम 40 से अधिक नागरिकों के समुद्र में डूबने की आशंका है। पाकिस्तान के समाचार पत्र इंटरनेशनल द न्यूज और जियो न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, प्रवासी अधिकार समूह वॉकिंग बॉर्डर्स ने गुरुवार को यह जानकारी दी।