रांची में क्रिसमस का बाजार सजा
राजधानी रांची में क्रिसमस को लेकर हर चौक चौराहे पर दुकान सज गई है। क्रिसमस पर्व को लेकर मसीही समुदाय के लोग इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। क्रिसमस की थीम पर सजी दुकानों में विभिन्न सजावटी सामग्रियां उपलब्ध हैं, जो त्योहार की खुशियों को दोगुनी कर रही हैं। खरीददार अपने घर और आंगन को सजाने संवारने के लिए बाजारों में खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। नये परिधानों की भी खरीददारी हो रही है। क्रिसमस में
बिहार बिजनेस कनेक्ट-2024 में 1.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश के लिए हुए एमओयू
बिहार बिजनेस कनेक्ट-2024 के दूसरे दिन शुक्रवार को बिहार ने रिकॉर्ड 1.8 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करने में सफलता हासिल की। बिहार के उद्योग एवं पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्र ने शुक्रवार को बताया कि दो दिवसीय बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 में देश के प्रमुख औद्योगिक समूहों द्वारा राज्य में 1.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। प्रस्तावित निवेश पिछले साल बिहार में आयोजित पहले निवेशक शिखर सम्मेलन के इसी आंकड़े से तीन गुना अधिक है।
संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस की रणनीति रही है बेहतर : डीआईजी
रामगढ़ जिले में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस की रणनीति काफी सफल रही है। यहां जितने भी अपराधियों ने कदम रखा, पुलिस ने उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया है। अपराधी रामगढ़ जिले में मिले हों, झारखंड के किसी कोने में हों या दूसरे प्रदेशों में ही क्यों न छापेमारी करनी पड़ी हो। हर जगह से अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
130 वर्ष पुराने मंदिर की दीवार तोड़ने वाले निगमकर्मी निलंबित, निर्माण शुरू
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत साहित्य समाज चौक के समीप 130 वर्ष पुराने शिव मंदिर की दीवार तोड़ने वाले निगमकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। शुक्रवार से तोड़ी गयी दीवार की मरम्मत भी शुरू करा दी गयी है। निगमकर्मी छोटेलाल गुप्ता की देखरेख में निर्माण कार्य किया जा रहा है।
स्किल स्टेकहोल्डर्स कनेक्ट 2024: कौशल से कुशलता की ओर
राँची। श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग अन्तर्गत झारखण्ड कौशल विकास मिशन सोसाईटी द्वारा शुक्रवार को रेडिसन ब्लू, राँची में ‘स्किल स्टेकहोल्डर्स कनेक्ट 2024’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री संजय प्रसाद यादव, मंत्री, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास तथा उद्योग विभाग, झारखण्ड सरकार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। श्री मुकेश कुमार, सचिव, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखण्ड सरकार के नेतृत्व में आयोजित एक दिवसीय उन्मुखीकरण एवं चर्चा कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मंत्री के स्वागत एवं द्वीप प्रज्जवलन के साथ किया गया।
रांची पुलिस के द्वारा Eve teasing को लेकर पैदल मार्च किया गया
आज 20 दिसम्बर को वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देशानुसार, श्री सुमित कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची के नेतृत्व में रांची जिला के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के सभी थाना में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा हेतु पैदल मार्च किया गया। जिसके अंतर्गत सभी थाना क्षेत्र में पढ़ने
चौथी कक्षा की छात्रा के साथ छेड़खानी
शिक्षक और शिष्य का रिश्ता बेहद पवित्र होता है। लेकिन रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय सूदी के एक सहायक शिक्षक ने चौथी क्लास की लड़की के साथ छेड़खानी कर सारी मर्यादाएं लांघ दी हैं। स्कूल की छात्रा के परिजनों को जब यह जानकारी मिली
एसडीएम एसडीपीओ समेत अधिकारियों ने श्रमदान कर की सफाई
फारबिसगंज में एसडीएम शैलजा पांडेय एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ शुक्रवार को सड़क पर उतर कर श्रमदान किया
भारत में लॉन्च हुई नई 2025 रेंज रोवर स्पोर्ट: कीमत 1.45 करोड़
टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाले लग्जरी ब्रांड जगुआर लैंड रोवर ने आज (19 दिसंबर) मेड-इन-इंडिया SUV रेंज रोवर स्पोर्ट को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है।
युगांडा में फैला डिंगा-डिंगा वायरस: 300 से ज्यादा बीमार
अफ्रीकी देश युगांडा में डिंगा डिंगा वायरस से 300 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा महिलाएं और लड़कियां हैं। इस रहस्यमयी बीमारी का सबसे ज्यादा असर युगांडा के बुंदीबग्यो जिले में देखने को मिला है। न्यूज एजेंसी मॉनीटर के मुताबिक इस वायरस की चपेट में