बिहार विधानसभा में विधायक प्रशांत के शपथ लेते ही भाजपा 80 विधायकों के साथ बनी सबसे बड़ी पार्टी
पटना, 26 नवम्बर (हि.स.)। बिहार विधानमंडल में शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विधानसभा में मंगलवार को तरारी विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक विशाल प्रशांत ने शपथ ली। उन्हें विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने शपथ दिलाई। उनके शपथ लेते ही विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बन गई।
संविधान दिवस पर वाराणसी आईजी जोन ने पुलिस कर्मियों को दिलाई शपथ
वाराणसी,26 नवम्बर (हि.स.)। भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर मंगलवार को वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक मोहित गुप्ता ने परिक्षेत्रीय कार्यालय पर पुलिस कर्मियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई।
एआर रहमान के साथ अफेयर की खबरों पर मोहिनी डे ने तोड़ी चुप्पी
गायक-संगीतकार एआर रहमान इस समय चर्चा में हैं। एआर रहमान अपनी पत्नी सायरा बानो से तलाक लेकर अलग हो गए। तलाक के कुछ ही घंटों के भीतर रहमान की सहकर्मी और गिटारवादक मोहिनी डे ने भी तलाक की घोषणा कर दी।
केन्द्र ने 15 राज्यों के लिए आपदा बचाव और क्षमता निर्माण परियोजनाओं के लिए 1115.67 करोड़ रुपये मंजूर किये
नई दिल्ली, 26 नवंबर (हि.स.)। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति ने 15 राज्यों के लिए आपदा न्यूनीकरण और क्षमता निर्माण परियोजनाओं के लिए 1115.67 करोड़ रुपये को मंजूरी दी।
केंद्रीय गृह मंत्री 28 नवंबर को आएंगे मसूरी, तैयारी में जुटा प्रशासन
देहरादून, 26 नवंबर (हि.स.)। केंद्रीय गृह अमित शाह 28 नवंबर को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी का दाैरा करेंगे। उनके कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रशासन जुट गया है। मंगलवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मसूरी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर बैठक की।
पूर्वी चंपारण में छिटफुट घटनाओ के बीच शांतिपूर्ण चल रहा है प्रथम चरण का पैक्स चुनाव-तिनकोनी में पुलिस से झड़प
पूर्वी चंपारण,26 नवंबर (हि.स.)।पूर्वी चंपारण जिले में पैक्स चुनाव के प्रथम चरण अंतर्गत छ: प्रखंडो मे चुनाव छिटफुट घटनाओ के बीच शांतिपूर्ण चल रहा है। जिले के रक्सौल आदापुर, छौड़ादानो,रामगढ़वा, बनकटवा एवं पकड़ीदयाल प्रखंड अंतर्गत पैक्स चुनाव कराए जा रहे हैं।इसके लिए रक्सौल में 37, आदापुर में 41, छोड़ादानो में 44, रामगढ़वा में 57, बनकटवा में 41 तथा पकड़ी दयाल में 30 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
संविधान और लोकतंत्र बचाने की हमारी ये लड़ाई जारी रहेगीः केजरीवाल
नई दिल्ली, 26 नवंबर (हि.स.)। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आआपा) के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 26 नवंबर 2012 को आआपा एक ऐसी पार्टी की रूप में सामने आई, जो आम जनता के लिए कार्य करती है।
बस्तर संभाग में कड़ाके की ठंड, नारायणपुर में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री हुआ रिकार्ड
जगदलपुर, 26 नवंबर (हि.स.)। उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर के बाद अब दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी तेजी से पारा गिरा है। बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर सहित ग्रामीण इलाकों में सुबह के वक्त लोगों को कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बस्तर संभाग के ग्रामीण इलाकाें में इसका सबसे अधिक असर देखने काे मिल रहा है।
छत्तीसगढ़ के भनवारटंक रेलवे स्टेशन के पास कोयले से लदी मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, यातायात प्रभावित
रायपुर, 26 नवंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मंगलवार को कोयला से लदी हुई मालगाड़ी के 5 डिब्बे भनवारटंक रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतरकर पलट गए। बताया जा रहा है कि यह मालगाड़ी बिलासपुर की ओर जा रही थी, तभी यह हादसा हो गया। इस हादसे के चलते यातायात प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनाें के मार्ग में बदलाव
भारतीय संविधान एक जीवंत और प्रगतिशील दस्तावेज है : राष्ट्रपति मुर्मु
नई दिल्ली, 26 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय संविधान को जीवंत और प्रगतिशील दस्तावेज बताते हुए आज कहा कि इसके माध्यम से हमने सामाजिक न्याय और समावेशी विकास से जुड़े कई महत्वाकांक्षी लक्ष्य हासिल किए हैं।