भारत की पहली सोलर-पावर्ड कार ईवा लॉन्च

News Saga Desk

नई दिल्ली। पुणे वेस्ड स्टार्टअप कंपनी वायवे मोबिलिटी ने ऑटो एक्सपो में भारत की पहली सोलर पावर से चलने वाली कार ईवा लॉन्च की है। वेव ईवा एक छोटी कार है जिसमें 2 व्यक्ति और एक बच्चा बैठ सकता है। कंपनी कार को एक बार चार्ज करने पर 250 किलोमीटर की रेंज का दावा करती है। यह EV 5 सेकंड में 0-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। ईवा की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹3.25 लाख है, जिसमें बैटरी सब्सक्रिप्शन प्लान के रूप में है।

वहीं, जर्मन लक्जरी ऑटोमेकर BMW ने शुक्रवार को iX1 LWB लॉन्च करने के बाद दूसरे दिन 4 लॉन्च किए हैं। इसमें दो कार मिनी कूपर S JSW पैक और नई BMW X3 लॉन्च की गई है। इसके अलावा दो बाइक एस 1000 आरआर और R 1300 GSA एडवेंचर पेश की गई। विनफास्ट ने भी भारतीय बाजारों के लिए अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी VF 6 और VF 7 अनवील कर दी है। दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी में एयरप्लेन इन्सपायर्ड डिजाइन है और इसमें कॉकपिट जैसा केबिन है। इसमें एज-टू-एज मूनरूफ भी मिलता है।

इसके अलावा कंपनी ने VF3, VFe34, VF8, VF9 इलेक्ट्रिक SUV, VF वाइल्ड पिकअप ट्रक को भी शोकेस किया है। हालांकि, ये कार्स भारतीय बाजार में पेश नहीं होगी। भारत के लिए पेश की गई कार्स साल के अंत तक मिलना शुरू हो सकती है।


उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

March 26, 2026

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More