धनबाद में अवैध कोयला कारोबार पर बाबूलाल मरांडी का आरोप बोले, पुलिस व अधिकारियों का संरक्षण

News Saga Desk

रांची में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने धनबाद में अवैध कोयला कारोबार का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कोयला माफिया पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में खुलेआम अवैध व्यापार संचालित कर रहे हैं।

मरांडी ने कहा कि पहले माफिया अवैध कारोबार के एवज में पुलिस को कमीशन देते थे, लेकिन अब हालात ऐसे हो गए हैं कि वरिष्ठ से लेकर कनिष्ठ अधिकारियों के संरक्षण में यह कारोबार फल-फूल रहा है। उनके अनुसार, धनबाद में पुलिस थानों की बोली तक लगाई जाती है और उसी आधार पर अधिकारियों की पोस्टिंग होती है, जो गंभीर जांच का विषय है।

उन्होंने राज्य सरकार से संपूर्ण मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। साथ ही स्पष्ट कहा कि यदि सरकार इसकी जांच नहीं कराती है तो यह माना जाएगा कि वह भी कोयला कारोबार से जुड़े इस अवैध नेटवर्क में शामिल है।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

Read More