पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता मामले पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा हमला

NEWS SAGA DESK
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बार फिर पूर्व पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता से जुड़े मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर वह वजह क्या थी, जिसके चलते पहले उन्होंने अनुराग गुप्ता का विरोध किया, फिर उन्हें दो वर्ष तक निलंबित रखा और बाद में डीजीपी के पद पर बहाल कर दिया। मरांडी ने प्रश्न उठाया कि सेवा अवधि समाप्त होने के बाद भी अनुराग गुप्ता को सेवा विस्तार क्यों दिया गया और फिर अचानक उनसे इस्तीफा क्यों लिया गया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को राजनेताओं का ‘टूलकिट’ नहीं बनना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने पर वे कानून के शिकंजे में फंस सकते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों के इशारे पर काम करने वाले कई अधिकारी आज जेल में हैं। उन्होंने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके संरक्षण में शराब घोटाला, जमीन घोटाला, अवैध लॉटरी कारोबार सहित कई अनियमितताओं को बढ़ावा मिला। मरांडी ने दावा किया कि शराब घोटाले में कई लोग गिरफ्तार हुए, कुछ जेल भी गए, जबकि कई मामलों में चार्जशीट दाखिल करने के नाम पर भारी वसूली की गई। उन्होंने आशंका जताई कि पूर्व डीजीपी द्वारा की गई वसूली की राशि शायद मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंची, जिसके कारण उनसे अचानक इस्तीफा ले लिया गया।

Read More News

होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन राकेश के निधन पर परिवार से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच स्टेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन और...

मुख्यमंत्री ने सरहुल पर सिरमटोली सरना स्थल में की पूजा, राज्यवासियों की खुशहाली की कामना

प्रकृति पर्व सरहुल के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची के सिरमटोली स्थित...

Read More