News Saga Desk
बाघमारा | पहले तों चोर रात के अंधेरे में बंद घरों को अपना निशान बनाया करते थे। लेकिन अब वह दीन – दहाड़े चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है।
हरिणा कॉलोनो में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात पुलिस के लिए सर दर्द बंद चूका है। घटना के संबंध में बताया जाता है की मंगलवार दोपहर को करीबन एक बजे के आसपास हरिणा कॉलोनी बी टाइप क्वाटर संख्या सात पर रह रहे बीसीसीएल कर्मी मुकेश कुमार का पुत्र अपना क्वाटर को बंद करके समोसा खरीदने के लिए हरिणा बाजार गया था। मौका देखते ही चोरो ने क्वाटर का ताला तोड़कर अंदर प्रेवश किया। और अलमीरा का लॉक तोड़कर जेवरात लेकर फरार हो गया है।
बीसीसीएल कर्मी के पुत्र ने बताया की घर के अंदर अलमीरा में रखा हुआ लाखों रुपये का गहना चोरी हुई है। मम्मी पापा के आने के बाद ही पता चल पायेगा की और क्या क्या चोरी हुआ है। वही चोरो ने एक के बाद एक चोरी की घटना को अंजाम देकर सुरक्षा व्यवस्था का पोल खोल दी है। पुलिस इन चोरी की घटना में शामिल लोगों का पता लगाने में अबतक असफल रही है। घटना की सुचना मिलते ही बरोरा पुलिस घटना स्थल पहुंची है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है। चोरी की घटना से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
No Comment! Be the first one.