News Saga Desk
रांची में बहुबाजार फ्लाईओवर से सिरमटोली की ओर आने-जाने वाले मार्ग को अगले चार दिनों के लिए डायवर्ट किया गया है। यह बदलाव पाइपलाइन बिछाने और कनेक्टिंग फ्लाईओवर के बीच गडर चढ़ाने के कार्य के कारण किया गया है।
इस दौरान कोकर की ओर से फ्लाईओवर पर चढ़कर बहुबाजार की तरफ जाने वाले वाहनों को फ्लाईओवर से उतरकर सिरमटोली जाने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे वाहनों को बहुबाजार चौक के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। वाहन बहुबाजार चौक से चुटिया थाना के बगल से होते हुए सिरमटोली होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और ट्रैफिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
No Comment! Be the first one.