श्रीलंका वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम घोषित, नईम को दो साल बाद मिला मौका; पहला मैच 2 जुलाई को

News Saga Desk

बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इस स्‍क्वॉड में 16 प्‍लेयर्स को जगह दी गई है। इसमें कप्तानी की जिम्मेदारी मेहदी हसन मिराज को सौंपी गई है। तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान की चोट के बाद वापसी हुई है। इसके अलावा टी-20 कप्तान लिटन दास को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, बाएं हाथ के ओपनर नईम शेख लगभग दो साल बाद वनडे टीम में लौटे हैं।

बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला ड्रॉ रहा था। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला 25 जुलाई को खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी। पहला वनडे 2 जुलाई और दूसरा 5 जुलाई को कोलंबो में खेला जाएगा। तीसरा और आखिरी वनडे 8 जुलाई को पल्लेकेले में होगा।

मेहदी हसन मिराज को कप्तानी सौंपी गई है।

मेहदी हसन मिराज को कप्तानी सौंपी गई है।

सौम्य सरकार को नहीं मिला मौका

चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने वाली पिछली टीम से मुशफिकुर रहीम और महमूदुल्लाह ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, जबकि सौम्य सरकार और नसुम अहमद को बाहर रखा गया है।

नईम ने बांग्लादेश की टीम के लिए खेले 8 वनडे मैच

नईम शेख ने बांग्लादेश के लिए अपना आखिरी वनडे मैच साल 2023 में खेला था। उन्होंने अब तक 8 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें 95 रन बनाए। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर गाजी अशरफ हुसैन ने कहा कि मुझे लगता है कि उसने अपनी बल्लेबाजी के पैटर्न को बदल दिया है। आपको समझना होगा कि हमने पांच तेज गेंदबाजों को चुना है क्योंकि कई प्लेयर्स चोट के बाद वापसी कर रहे हैं।

बांग्लादेश टीम

मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, नईम शेख, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदोय, लिटन दास, जेकर अली अनिक, शमीम हुसैन, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा।


रांची में रामनवमी पर बिजली विभाग की एडवाइजरी, झांकियों की ऊंचाई 13 फीट तय, सुरक्षा के सख्त निर्देश

रांची : रामनवमी पर्व को लेकर राजधानी रांची में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच झारखंड बिजली वितरण...

March 25, 2026

Read More News

Read More