Bar Owner का बयान: ट्रांसजेंडर्स पर शोषण के आरोप फर्जी, CCTV से हुआ सच साफ

News Saga Desk

रांची के अरगोड़ा चौक स्थित लाइसेंस प्राप्त रेस्टोरेंट सह बार बिरेन साहू लिकर बार के संचालक बिरेन साहू ने सोशल मीडिया और कुछ न्यूज़ चैनलों में प्रसारित अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनके बार में ट्रांसजेंडर समुदाय को बुलाकर नचाने और उनका व्यावसायिक शोषण करने के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद और भ्रामक हैं।

बिरेन साहू ने बताया कि वह कई वर्षों से सभी नियमों का पालन करते हुए व्यवसाय चला रहे हैं और झारखंड सरकार को करोड़ों रुपये का राजस्व देते हैं। बार के पास एक्साइज लाइसेंस, फूड लाइसेंस, फायर सेफ्टी और पब्लिक परफॉर्मेंस लाइसेंस सहित सभी आवश्यक अनुमति मौजूद हैं।

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय संविधान तथा सुप्रीम कोर्ट के NALSA जजमेंट (2014) के अंतर्गत ट्रांसजेंडर नागरिकों को भी अन्य नागरिकों के समान अधिकार प्राप्त हैं। इसलिए किसी भी व्यक्ति को जाति, धर्म, लिंग या लैंगिक पहचान के आधार पर प्रवेश से वंचित नहीं किया जा सकता।

बार संचालक ने बताया कि कुछ दिन पहले कुछ ट्रांसजेंडर व्यक्ति अपने साथी का जन्मदिन मनाने बार आए थे। उसी दौरान अन्य ग्राहकों के साथ कहा-सुनी हो गई। स्टाफ ने विवाद बढ़ने से रोकने के लिए दोनों पक्षों को बाहर भेज दिया। मामला सड़क तक पहुँचने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और अरगोड़ा थाना की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर स्थिति नियंत्रित की।

उन्होंने यह भी बताया कि CCTV फुटेज में साफ दिखाई देता है कि ट्रांसजेंडर समूह केवल खाना खा रहा था और वहाँ कोई डांस कार्यक्रम नहीं हुआ था।

मीडिया पर सवाल उठाते हुए बिरेन साहू ने कहा कि—

“यह बिल्कुल गलत प्रचार है कि मैं ट्रांसजेंडर समुदाय को बुलाकर नचवाता हूँ। ऐसा कोई भी कार्य नहीं किया जाता है।”

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

Read More