BCCI ने पुष्टि की: विराट कोहली और रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट से रिटायर नहीं होंगे

News Saga Desk

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में बीते कुछ दिनों से ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जल्दी वनडे से संन्यास का एलान कर सकते हैं। दोनों ने पिछले साल टी20 और इस साल मई में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। अब ये दोनों सिर्फ वनडे खेलते हैं। ऐसे में इस प्रारूप को छोड़ने की खबरों ने दोनों के फैंस को निराश किया। अब बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस बात पर स्थिति साफ कर दी है।

रोहित और कोहली दोनों ने हाल के समय में ट्रेनिंग शुरू कर दी है। इससे भी दोनों के संन्यास लेने की अटकलों पर विराम लगा है। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट में ये भी बताया गया था कि बीसीसीआई इस मामले पर शांत है और वह किसी तरह की जल्दबाजी में नहीं है। अब राजीव शुक्ला ने भी कहा है कि दोनों खेलना जारी रखेंगे।

नहीं ले रहे संन्यास

राजीव शुक्ला एक टॉक शो में हिस्सा लेने पहुंचे थे जहां उनसे पूछा गया कि क्या रोहित और विराट को सचिन तेंदुलकर की तरह फेयरवेल मैच खेलने को मिलेगा? इस बात का जवाब देते हुए राजीव शुक्ला ने कहा कि लोगों को इन दोनों की इतनी चिंता क्यों है। शुक्ला ने कहा, “वह रिटायर कब हुए? रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों अभी भी वनडे खेलेंगे। अगर दोनों खेल रहे हैं तो फिर फेयरवेल की बात क्यों? लोग पहले से ही चिंता में क्यों हैं?

बीसीसीआई रिटायर होने की नहीं कहता

राजीव शुक्ला ने साथ ही कहा कि बीसीसीआई किसी भी खिलाड़ी से संन्यास लेने को नहीं कहता। शुक्ला ने कहा कि रिटायरमेंट का फैसला खिलाड़ी का फैसला होता है। उन्होंने कहा, “हमारी नीति साफ है। बीसीसीआई किसी भी खिलाड़ी से संन्यास लेने को नहीं कहता। खिलाड़ी को अपना फैसला खुद लेना है। उन्हें फैसला खुद लेना होगा कि कब संन्यास लेना है।”


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More