कोलकाता में एशियन माइनिंग कांग्रेस के सांस्कृतिक सत्र की मेज़बानी बीसीसीएल सीएमडी मनोज अग्रवाल ने की

News Saga Desk

कोलकाता : बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल और अर्चना अग्रवाल ने कोलकाता स्थित जे डब्ल्यू मैरियट में आयोजित 11वें एशियन माइनिंग कांग्रेस के सांस्कृतिक सत्र की मेज़बानी की। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका पद्मश्री शुभा मुद्गल ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर देश—विदेश से आए खनन विशेषज्ञ, नीति निर्माता, वैज्ञानिक एवं उद्योग प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के पहले दिन आयोजित तकनीकी सत्र में सीएमडी मनोज अग्रवाल ने ‘ड्रिलिंग एंड ब्लास्टिंग टेक्नोलॉजीज़’ पर आधारित सत्र की अध्यक्षता की। सत्र के दौरान खनन क्षेत्र के विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों ने जिम्मेदार विस्फोटन तकनीक, भूकंपीय कंपन नियंत्रण, मशीन लर्निंग आधारित अध्ययन और संवेदनशील क्षेत्रों में वैकल्पिक विस्फोटन विधियों पर अपने शोध प्रस्तुत किए।

अपने संबोधन में अग्रवाल ने कहा कि खनन क्षेत्र में सुरक्षा, उत्पादकता और टिकाऊ विकास के लिए आधुनिक विज्ञान और तकनीक की भूमिका अहम है। उन्होंने रिसर्च और इनोवेशन के माध्यम से सुरक्षित एवं प्रभावी खनन समाधान विकसित करने पर ज़ोर दिया और बताया कि बीसीसीएल लगातार उन्नत तकनीक अपनाने की दिशा में प्रतिबद्ध है।

कांग्रेस के दौरान अग्रवाल ने बिश्वा बांग्ला मेला प्रांगण में आयोजित इंटरनेशनल माइनिंग एग्ज़िबिशन (IME 2025) का भी भ्रमण किया। इस प्रदर्शनी में बीसीसीएल ने अपने ‘लॉन्गवाल एवं मोनोरेल सिस्टम’ के उन्नत मॉडल का प्रदर्शन किया, जिसने आगंतुकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। यह मॉडल बीसीसीएल की तकनीकी प्रगति व सतत खनन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

गौरतलब है कि बीसीसीएल ने वर्ष 1978 में मुनिडीह कोलियरी में देश की पहली यंत्रीकृत पावर्ड रूफ सपोर्ट लॉन्गवाल प्रणाली स्थापित की थी, जो आज भी गहरी कोयला खदानों के दोहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसके अलावा, बीसीसीएल ने देश में पहली बार डीज़ल-हाइड्रोलिक मोनोरेल प्रणाली विकसित की है, जो भूमिगत खदान तक 30 टन तक भारी उपकरणों के सुरक्षित और त्वरित परिवहन में सक्षम है।

यह दो दिवसीय एशियन माइनिंग कांग्रेस एवं इंटरनेशनल माइनिंग एग्ज़िबिशन (AMC-IME 2025) माइनिंग, जियोलॉजिकल एंड मेटलर्जिकल इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (MGMI) द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें एशिया के विभिन्न देशों से खनन क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ और नीति निर्माता हिस्सा ले रहे हैं।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More